Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़ा संक्रमण का खतरा, 4 जजों के साथ-साथ चार महीने के बच्चे को भी हुआ कोरोना
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में बढ़ा संक्रमण का खतरा, 4 जजों के साथ-साथ चार महीने के बच्चे को भी हुआ कोरोना

Ramesh pokhriyal contribution fighting against corona

उत्तराखंड में कोरोना का खतरा अब दूसरे राज्यों की तरह बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 500 से ज्यादा केस आने लगे हैं। इस बीच चार जिलों के जज के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन सिविल जजों को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं, हरिद्वार की महिला जज घर में ही आइसोलेट हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में तीन सिविल जज अतिथि गृह में ठहरे थे और यहीं पर वे हरिद्वार की महिला जज से मिले थे। बीते 10 दिनों के दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी की कोविड जांच कराई जाएगी। हरिद्वार में मेला क्षेत्र में रैपिड जांच की जा रही है।

प्रदेश में एक चार महीने का बच्चा भी कोविड पॉजिटिव मिला है। दून अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक ने बताया है कि शिशु को अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।

देहरादून जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 224 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एक इलाका कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ तो चार नए बनाए गए हैं।

उधर, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज बीजापुर हाउस में सीएम तीरथ सिंह रावत ने जनता से मुलाकात की। उन्होंने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...