Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून IMA के जेंटलमेन कैडेटों का पहाड़ों पर एडवेंचर, 7 दिनों में साइकिल से तय किया 450 किमी का सफर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

IMA के जेंटलमेन कैडेटों का पहाड़ों पर एडवेंचर, 7 दिनों में साइकिल से तय किया 450 किमी का सफर

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में प्रशिक्षण का अपना तरीका है। यहां सैन्य प्रशिक्षण के मूल में एडवेंचर है। ऐसे में मिड टर्म ब्रेक होता है तो जेंटलमेन कैडेटों के लिए खास गतिविधियां की जाती हैं। इसी क्रम में हाल ही में IMA देहरादून द्वारा जेंटलमेन कैडेटों के लिए पहाड़ी क्षेत्र में लंबी साइकिल यात्रा आयोजित की गई।

इस टीम में IMA के तीन अफसरों के साथ 48 जेंटलमैन कैडेट शामिल थे। इन्होंने 3 अप्रैल 2020 को अकादमी लौटने से पहले 7 दिनों के भीतर करीब 450 किमी की दूरी तय की। जेंटलमेन कैडेट्स ने खूबसूरत पहाड़ों, घाटियों में साइकिलिंग का आनंद लिया।

टीम नागथट, लाखामंडल, एंडी गांव और मोरियाना टॉप जैसे जगहों से होकर गुजरी। उन्होंने रोजाना 10-12 घंटे साइकिल चलाई।

साइकिल की लंबी सवारी से जेंटलमेन कैडेटों को स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत करने का मौका मिला और स्थानीय जगहों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से समझ सके। इस यात्रा से अकादमी के कैडेट भविष्य में और अधिक ऐसे ऐंडवेंचर के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles