Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी, नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी, नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

दरअसल रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर अपने हिसाब से बस को किसी भी स्थान पर रोक देते थे और उन स्थानों पर यात्रियों से मनमाने पैसे वसूल किये जाते थे इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने एक पत्र जारी किया है जिसमें बताया गया है कि केवल अधिकृत ढाबों में ही निगम की बसों को रोका जायेगा। अगर किसी ने इस बात पर अमल नहीं किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून, देहरादून-हरिद्वार-अंबाला, चंडीगढ़-देहरादून, दिल्ली-नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली मार्गों पर परिवहन निगम प्रबंधन ने ढाबे और रेस्टोरेंट अधिकृत किए हुए हैं। उन्हीं स्थानों पर निगम की बसों को रोका जायेगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि उनकी संज्ञान में आया है कि कई ड्राइवर-कंडक्टर बसों का ठहराव अवैध ढाबों या रेस्टोरेंट पर कर रहे हैं, जिससे यात्रियों से खाने के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। जिससे निगम की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्रिम आदेशों या नए ढाबे अधिकृत करने तक पूर्व के अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। अगर किसी ड्राइवर और कंडक्टर ने इस बात पर अमल नहीं किया जो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...