Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तरला आमवाला में निर्माणाधीन अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना MDDA की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य विभिन्न वर्गों के लिए किफायती और आधुनिक आवास प्रदान करना है।

निरीक्षण के दौरान बंशीधर तिवारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का गहन समीक्षा की और परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

‘परियोजना का उद्देश्य और प्रमुख विशेषताएं’

अलायम आवासीय परियोजना के तहत कुल 576 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा हैः

– HIG (हाई इनकम ग्रुप)ः 112 फ्लैट्स
– MIG (मिडिल इनकम ग्रुप)ः 112 फ्लैट्स
– LIG (लोअर इनकम ग्रुप)ः 80 फ्लैट्स
– EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन)ः 240 फ्लैट्स

इसके अतिरिक्त, परियोजना के तहत 48 स्टूडियो अपार्टमेंट्स भी बनाए जा रहे हैं।

‘सुविधाएं और डिजाइन’

परियोजना को प्रकृति और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें ग्रीन स्पेस, पार्किंग, सामुदायिक सुविधाएं और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

‘समाज के सभी वर्गों के लिए किफायती आवास’

MDDA की यह परियोजना सरकार की ‘सभी के लिए आवास’ योजना का हिस्सा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण आवास प्रदान करना प्राथमिकता है।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह परियोजना देहरादून में आवासीय सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगी। MDDA यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास मिले।

MDDA अधिकारियों ने जानकारी दी कि परियोजना के निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles