Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना को समय से पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़

ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना को समय से पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने पट्टी कफोलस्यूं के अंतर्गत ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले एक सप्ताह के भीतर योजना का शत प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय 30 नवम्बर, 2024 तक पूरा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार पर पेनल्टी इम्पोज करना सुनिश्चित करें। योजना से संबंधित ड्राइंग मौके पर उपस्थित नहीं रखने व योजना की बारीकियों की जानकारी नहीं रखने पर जिलाधिकारी ने संबंधित जेई की कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्राचार किया जायेगा।

उन्होंने योजना के अवशेष कार्यों के निर्माण में गुणवत्ता व समयसीमा का ध्यान रखने को कहा है। इस दौरान उन्होंने जल निगम के निर्माणाधीन 75 केएल टैंक व बेस टैंक तथा जल संस्थान के 1.96 एमएलडी फिल्टर प्लांट व पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टैंक के निर्माण में उपयोग हुए कंक्रीट व इस योजना में उपयोग होने वाले पाईप की गुणवत्ता की टेस्टिंग रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, सहायक अभियंता जल निगम योगेश जंगपांगी, सहायक अभियंता जल संस्थान सोहन सिंह जेठूड़ी, जेई जल निगम रूची असवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...