Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी उत्तरकाशी: डामटा में हुए हादसे का जायजा करने पहुंचे सीएम धामी व शिवराज सिंह चौहान, आज भेजा जाएगा शवो को मध्यप्रदेश
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

उत्तरकाशी: डामटा में हुए हादसे का जायजा करने पहुंचे सीएम धामी व शिवराज सिंह चौहान, आज भेजा जाएगा शवो को मध्यप्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डमटा पहुंचकर  बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया इस अवसर पर वहां मौजूद तमाम परिजनों से शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने मुलाकात भी की ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात ही देहरादून पहुंच गए थे। उन्होंने मैक्स अस्पताल में भर्ती डामटा सड़क दुर्घटना में चारों लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजन को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव आज सुबह 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है, इसलिए हमने शवों को को मध्यप्रदेश लाने के लिए एयरफोर्स के विमान मांगे हैं। दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे। इसके बाद शवों को खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना गांवों में पहुंचाया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...