Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम व्यापारियों ने पंजीकरण के विरोध में गंगोत्री हाईवे पर किया चक्काजाम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

चारधाम व्यापारियों ने पंजीकरण के विरोध में गंगोत्री हाईवे पर किया चक्काजाम

चारधाम यात्रा में पंजीकरण की व्यवस्था एवं सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर होटल व्यवसायियों ने बड़ेथी बाइपास पर आधे घंटे तक जाम लगाया। चक्का जाम के चलते हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों ती‌र्थयात्री फंसे रहे।

जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद होटल व्यवसायियों ने जाम खोला, जिसके बाद गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हुई। होटल व्यवस‌ायियों ने 8 जून तक पंजीकरण एवं यात्रियों सीमित संख्या की बध्याता समाप्त नहीं करने पर कलक्ट्रेट में होटल की चाभियां जमा करने की चेतावनी भी दी है।

एसो‌सिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को अनावश्यक बैरियरों पर रोका जा रहा है. चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता व यात्रियों की सीमित संख्या के चलते बुकिंग के बावजूद भी होटल के कमरे खाली हैं. सरकार से ऑन लाइन पंजीकरण की बाध्यता समाप्त किए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं लिया।

होटल संचालकों ने कहा कि दो साल से कोरोना की मार झेल रहे है। होटल व्यवसायियों ने कहा कि उनको इस साल यात्रा से काफी उम्मीद थी लेकिन उनको यात्रियों की ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...