Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भारी बारिश की चेतावनी के चलते फूलों की घाटी की यात्रा तीन दिन के लिए बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

भारी बारिश की चेतावनी के चलते फूलों की घाटी की यात्रा तीन दिन के लिए बंद

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन दिनों के लिए फूलों की घाटी की यात्रा को बंद कर दिया है। फिलहाल 17 सितंबर तक फूलों की घाटी बंद रहेगी। यह निर्णय पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। अभी तक इस साल 20 हजार के आसपास पर्यटक फूलों की घाटी की सैर कर चुके हैं।

गौरतलब रहे कि 20 जुलाई 2022 को नाला उफान पर आने के चलते फूलों की घाटी की यात्रा पर गए पर्यटन फंस गए थे। उन्हें पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया था। उस समय फूलों की घाटी की ओर लगभग 100 से ज्यादा पर्यटक फंस गए थे। सभी पर्यटकों को वहां से रेस्क्यू कर गोविंदघाट पहुंचाया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कुमाऊं मंडल के सीमांत जिलों और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले दो दिन उत्तराखंड में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण पहाड़ों में चट्टानों के खिसकने का डर बना रहता है इसलिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह ऐतिहात बरते और अपनी यात्रा सावधानीपूर्वक करें। जहां पर ज्यादा भूस्खलन की संभावना है वह पर विशेष ध्यान देने का कहा गया है जिससे कि जानमाल का नुकसान न हो। नदी नालों के किनारे पर रहने वालो लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है जिससे कि नुकसान से बचा जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...