आज सुबह रुद्रप्रयाग जिले के कोटेश्वर से एक दुखद घटना सामने आई। एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोगों के घायल होने की खबर है।
जैसे ही आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। तो बिना समय गंवाये एसडीआरएफ की टीम दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पहुंची और उन्होंने बचाव और राहत का कार्य शुरू किया।

यह वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार है 04 महिलाएं व 02 पुरुष जिनमे 02 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 04 घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों के नाम :
1 जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल
2 बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल
3 देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल
4 पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल
मृतक महिलाओं के नाम :
1 कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल
2 आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल


Leave a comment