Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पलटे, हादसे में 4 लोगों की मौत और 20 घायल
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पलटे, हादसे में 4 लोगों की मौत और 20 घायल

गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 20 लोग जख्मी हो गए हैं।

15904 – चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। यह हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 2ः35 के आसपास दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 6 और डिब्बे पलट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुःख जताया है और प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों को हर सहायता दी जाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। जो इस प्रकार से हैं।

लखनऊ – 8957409292
गोंडा- 8957400965

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles