Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: चमोली आपदा की पहली तस्वीरें, बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने में राहतकर्मियों ने झोंकी ताकत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

VIDEO: चमोली आपदा की पहली तस्वीरें, बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने में राहतकर्मियों ने झोंकी ताकत

चमोली जिले के नीति घाटी में सुमना में ग्लेशियर टूटने से बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक 384 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रभावित इलाके में कई लोग बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। राहतकर्मी इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जीजान से जुटे हुए हैं। मौसम खराब होने के बावजूद यहां बर्फ के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित इलाके से दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  शनिवार सुबह जोशीमठ के सुमना में ग्लेशियर टूटने वाले क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण एवं सेना के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने चमोली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सुमना में जहां पर ग्लेशियर टूटा वहां पर बीआरओ के लगभग 400 लेबर काम कर रहे थे। इनमें से 384 को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

देखें चमोली में आपदा प्रभावित इलाके का पहला वीडियो

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • हम भारतीय वास्तव में उस विशालकाय हाथी की तरह हैं जो अपने सिर के ऊपर 20 फुट पानी चढ़ जाने के बाद ही अपने बदन को हिलाना शुरू करता है।अभी कुछ समय पहले इससे बड़ा हिमनद तांडव विनाश हमने तपोवन और उसके इर्द-गिर्द (इसी जिले) में देखा।दुर्भाग्य तो यह है कि हम राष्ट्र/राज्य स्तरों पर आपदा विश्लेषण /उपरांत कार्यवाईयों में पूरी तरह से असफल रहे हैं।
    भारतीय सशस्त्र सेनाऐं राष्ट्र का गौरव हैं।भारतवासियों को उनकी और डाक्टर्स की याद दुख-दर्द में ही आती है।जरा सोचिए।
    उनको सहस्र सलाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...