Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के पूर्व डीएम को स्पेन में अनूठा ‘सम्मान’, अनाम शिखर का नाम होगा ‘मजिस्ट्रेट टॉप’, रास्ते का ‘वाया आशीष’
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तरकाशी के पूर्व डीएम को स्पेन में अनूठा ‘सम्मान’, अनाम शिखर का नाम होगा ‘मजिस्ट्रेट टॉप’, रास्ते का ‘वाया आशीष’

पर्वतारोही ने एक मैसेज भेजकर कहा कि हमने फैसला किया है कि इस शिखर का नाम 'मजिस्ट्रेट प्वाइंट' रखा जाएगा और इस तक जाने वाले रास्ते को 'वाया आशीष' के नाम से दर्ज कराएंगे। स्पेन की क्लाइंबिंग बुक्स ऑफ ग्रेडोस में इसे रजिस्टर कराया जाएगा।

प्रशासनिक सेवा में कई अधिकारी होते हैं, जो अपनी कार्यशैली से छाप छोड़ जाते हैं। उत्तराखंड में कई ऐसे युवा अधिकारी हैं, जिनके काम की चर्चा हर समय होती रहती है। ऐसे ही एक अधिकारी हैं उत्तरकाशी के पूर्व जिलाधिकारी आशीष चौहान। अब उन्हें अपने पूर्व कार्यकाल में की गई एक मदद के एवज में स्पेन के एक पर्वतारोही ने अनोखा सम्मान दिया है।

स्पेन में एक पर्वतारोही ने एक अनाम शिखर यानी वर्जिन पीक पर चढ़ने में सफलता पाई और इसके बाद आशीष चौहान को फोन कर उनसे नाम पूछा, क्योंकि वह इस पीक का नाम उनके नाम पर रखना चाहता था। दरअसल, यह पर्वतारोही कुछ समय पहले उत्तरकाशी आया था और आशीष चौहान ने उसकी यहां काफी मदद की थी। वह अपने साथ भारत और खासकर उत्तराखंड की खूबसूरत यादें लेकर गया। अब इस शिखर पर चढ़ने के बाद उसने फोन के जरिये आशीष चौहान से संपर्क साधा। उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेज कहा कि डियर मजिस्ट्रेट हमने एक वर्जिन पीक पर चढ़ाई की है और इसका नाम रजिस्टर करा रहे हैं। यह समिट ‘पुंटा कम्युनिरस’ कहलाएगा और जिस रास्ते से हम चढ़े वह, ‘वाया मजिस्ट्रेदो’ कहा जाएगा। यह हमने आपके सम्मान में किया है। इसके बाद आशीष चौहान ने उन्हें अपना नाम बताया। इस पर पर्वतारोही ने फिर एक मैसेज भेजकर कहा कि हमने फैसला किया है कि इस शिखर का नाम ‘मजिस्ट्रेट प्वाइंट’ रखा जाएगा और इस तक जाने वाले रास्ते को ‘वाया आशीष’ के नाम से दर्ज कराएंगे। स्पेन की क्लाइंबिंग बुक्स ऑफ ग्रेडोस में इसे रजिस्टर कराया जाएगा।

स्पेनिश पर्वतारोही के साथ हुए इस संवाद को आशीष चौहान ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अशेष शुभकामनाएं। आज के शुभ अवसर पर एक सुखद सूचना आपके साथ साझा करते हुए मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है । उत्तरकाशी जनपद के कार्यकाल में मेरे द्वारा एक स्पेनिश पर्वतारोही की सहायता की गयी थी, आज उन्होंने यह सूचना दी है कि उनके द्वारा स्पेन के एक Virgin शिखर पर सफल आरोहण के पश्चात उसका नाम magistrate point/tip तथा मार्ग का नाम via ashish रखा जा रहा है। एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक magistrate के रूप में उनके द्वारा दिए जा रहे इस सम्मान के लिए मैं स्पेन के पर्वतारोही दल का आजीवन आभारी व कृतज्ञ रहूंगा। वंदे मातरम्। जय हिंद।’

हाल ही में आशीष चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन बनाया गया है। साथ ही उन्हें यूकाडा के सीईओ का दायित्व सौंपा गया है।

Image may contain: one or more people, mountain, outdoor and nature

Image may contain: mountain, outdoor and nature

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • Dear brother arjun you are doing great job.
    Hats off your efforts and team hill mail everywhere in uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...