Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,000 के पास, 325 नए केस आए सामने
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,000 के पास, 325 नए केस आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना मामलों का आकड़ा 12 हजार  के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 325 नए मामले आए। अब भी 13,609 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को 246 लोग ठीक होकर डिस्चॉर्ज हुए। राज्य में कोरोना पीड़ितों का रिकवरी रेट फिर सुधर रहा है। अब यह 65.16 फीसदी पहुंच गया है।

शनिवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हरिद्वार में मिले। यहां कुल 135 मामले सामने आए हैं। वहीं अल्मोड़ा में 9, चमोली में 13, चंपावत में 2 मामले देहरादून में 34, , नैनीताल में 63, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी में 16 और उधम सिंह नगर में 23 नए मामले सामने आए हैं।

अब उत्तराखंड में कोरोना मामलों का आंकड़ा 11,940 जा पहुंचा है। इनमें से 7,748 ठीक हो चुके हैं, जबकि 151 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि 44 संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 3,997 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...