Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘जल संरक्षण तै अपणु बणावा’ देश की तरक्की मा अपणी भूमिका निभावा
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

‘जल संरक्षण तै अपणु बणावा’ देश की तरक्की मा अपणी भूमिका निभावा

जल शक्ति अभियान तथा हरेला पर्व के अवसर पर इंटर कालेज परसुण्डाखाल में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गढवाली भाषा में ‘जल संरक्षण तै अपणु बणावा’ देश की तरक्की मा अपणी भूमिका निभावा का संदेश देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल संवर्द्वन, पर्यावरण की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया।

जल शक्ति अभियान तथा हरेला पर्व के अवसर पर इंटर कालेज परसुण्डाखाल में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गढवाली भाषा में ‘जल संरक्षण तै अपणु बणावा’ देश की तरक्की मा अपणी भूमिका निभावा का संदेश देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल संवर्द्वन, पर्यावरण की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर तथा वन पंचायत डूंगरी में फलदार तथा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभिभावक अपने बच्चे की देखभाल कर उसे बड़ा करते हैं उसी प्रकार एक पौधे को भी छोटा बच्चा समझकर उसका भी देखभाल करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा परसुण्डाखाल बाजार में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों तथा स्कूली बच्चों को स्वच्छता किट भी वितरीत की।

डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने इंटर कालेज परसुण्डाखाल में आयोजित जल शक्ति अभियान तथा हरेला पर्व में प्रतिभाग करते हुए वहां उपस्थित छात्र-छात्रओं तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध लगाने को कहा, जिससे पौधों का रोपण से पानी को बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यक्रम में इतनी बडी संख्या में इकट्टा होना लोगों का पर्यावरण के प्रति जागरुक होना दर्शाता है, जो कि भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।

उन्होने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जाग्रति लाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। कहा कि प्राकृति की सुरक्षा के लिए जनान्दोलन शुरु करने के लिए विद्यालय सबसे बेहतर माध्यम है। उन्हांने कहा कि विद्यालय के माध्यम से किसी भी जानकारी को त्वरित व सटीक ढंग से अभिभावकों और ग्रामीणों तक पंहुचाया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने हरेला त्यौहार के महत्व बताते हुए कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व पर प्रदेश स्तर पर 6 लाख पौधों का रोपण तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगभग 3 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार व चारापत्ती वृक्षों का रोपण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वन विभाग, शिक्षा, पंचायतराज, कृषि, उद्यान की भूमिका विषेश उल्लेखनीय रहेगी।

जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा परसुंडाखाल बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी से समस्त व्यापारियों को दुकान में कूड़ादान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बाजार, गांव सहित अन्य स्थान स्वच्छ रहे तो हर व्यक्ति भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा उन्होंने वन पंचायत डूंगरी में ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि समय-समय पर पौधों की देखभाल भी करें तथा संबंधित अधिकारी को पौधों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड लगाने के निर्देश दिये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...