ग्रीन जोन में गतिविधियों की अनुमति मांगी, पढ़िए CM रावत ने पीएम मोदी से क्या-क्या कहा

ग्रीन जोन में गतिविधियों की अनुमति मांगी, पढ़िए CM रावत ने पीएम मोदी से क्या-क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लॉकडाउन पर चर्चा के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई अहम सुझाव रखे और केंद्र सरकार से कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति देने की भी मांग की। आपको बता दें कि इस चर्चा के बाद जो संकेत मिल रहे हैं उससे साफ है कि लॉकडाउन बढ़ सकता है।

लॉकडाउन बढ़ाया जाय या नहीं, कोरोना से देश के हालात और तैयारियों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम से ग्रीन जोन में गतिविधियां शुरू करने की इजाजत मांगी है। आइए विस्तार से समझते हैं कि सीएम ने पीएम से क्या-क्या कहा…

उत्तराखंड के सीएम ने केंद्र से मांगी ये परमिशन

  • मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आर्थिक गतिविधियां तेज करने के सुझाव देते हुए ग्रीन जोन में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की मांग की है।
  • मुख्यमंत्री ने केंद्र से मनरेगा के तहत संचालित होने वालीं गतिविधियों में होम स्टे को शामिल करने की मांग रखी है। उन्होंने अल्पावधि कृषि गतिविधियों को भी मनरेगा में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में मजदूरों के लिए एक नई योजना लाई जानी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हजारों प्रवासी आ रहे हैं, जिनके पास कोई राशन कार्ड नहीं है। भारत सरकार ने एक अप्रैल के बाद राशन कार्ड बनाने पर रोक लगा दी है। राज्य में लगभग तीन लाख लोग हैं, जिनके जीवनयापन का भी तत्काल साधन नहीं है। इनके लिए राशन कार्ड बनाने की अनुमति दी जाए।
  • CM ने कहा कि राज्य में करीब ढाई लाख एमएसएमई उद्योग हैं, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इन्हें राहत देने के लिए विचार किया जाना चाहिए।
  • प्रदेश में आवासीय विद्यालयों को खोलने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही सीमित वित्तीय संसाधन एवं टैक्स कलेक्शन में हो रही कमी के कारण ऋण सीमा को 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत किया जाए।
  • कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य जगहों पर आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जाए।
  • कोरोना संकट से होटल, रेस्टोरेंट तथा पर्यटन एवं परिवहन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

राज्य की व्यवस्था पर दी रिपोर्ट

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य में 45 हजार प्रवासियों को वापस लाया जा चुका है। इसका खर्च राज्य सरकार ने वहन किया है। पुणे और सूरत से भी ट्रेन से लोगों को वापस लाया जा रहा है। दो लाख श्रमिकों के खाते में दो हजार रुपये की धनराशि जमा कराई गई है।
  • सीएम रावत ने पीएम को बताया कि लॉकडाउन के दौरान राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोया है।
  • कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य में लगभग 500 डाक्टरों की तैनाती की गई।
  • राज्य के 13 जिलों में से 11 जिलों में आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था है।
  • उत्तराखंड में कोरोना के मामले 45 दिनों में डबल हो रहे हैं तथा रिकवरी रेट 67.6 प्रतिशत है।
  • सीएम ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य में 68 पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें से 46 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
3 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

3 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this