देहरादून में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघ रहे लोग या कोई और वजह?

देहरादून में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघ रहे लोग या कोई और वजह?

देहरादून में रविवार को कोरोना के तीन और मामले सामने आए। चिंता की बात ये है कि पता ही नहीं चल पा रहा है कि ये कोरोना की चपेट में कैसे आए। इससे पहले सरकार ने हॉटस्पॉट को छोड़कर बाकी जिलों में छूट देने का जो फैसला लिया था, उसे वापस ले लिया गया है। रेड जोन देहरादून में तो तमाम कोशिशों के बाद भी केस सामने आ रहे हैं। आखिर क्या है इसकी वजह?

वैसे तो उत्तराखंड के 13 जिलों  में से 6 जिलों से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। तीन जिले इससे तेजी भी बाहर भी आ गए। लेकिन देहरादून जिले में बढ़ते मामले प्रशासन की चिंता का सबब बने हुए हैं। रविवार को यहां से तीन नए मरीज मिले, जिसमें एक दंपती और एक नर्सिंग स्टाफ है। स्वास्थ्य कर्मी में संक्रमण का यह राज्य में पहला मामला है। ऋषिकेश एम्स में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वह ऋषिकेश में बीस बीघा कॉलोनी में किराये पर रहते थे। प्रशासन ने फौरन इस इलाके को सील कर दिया है।

कहां और किससे हो रही गलती?

प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 51 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि 28 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अल्मोड़ा में 1, पौड़ी में 1, ऊधमसिंह नगर में 4, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 10 लेकिन सबसे ज्यादा देहरादून में 28 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को सामने आए तीन मामलों में दो लोग दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती प्रसूता और उसका पति है। ऐसे में सवाल और चिंता यह है कि देहरादून में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा क्यों हैं? क्या लोग लक्ष्मण रेखा पार कर रहे हैं या कुछ लोग बीमार होने के बाद भी अस्पताल न जाकर इसे छिपा रहे है?

ई-रैबार : हिल मेल की नई पहल, सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों से उत्तराखंड के भविष्य की बात

विभाग इस बात से और भी टेंशन में

एक बात जो स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है, वह यह कि कुछ मरीजों में लक्षण ही नहीं दिखे हैं। अगर ऐसे मामले बढ़े तो ये चुपचाप कोरोना के वाहक बनकर संक्रमण फैला सकते हैं। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि रविवार को सामने आए कोरोना के तीनों मामलों में न कोई विदेश गया था और न ही तीनों ये बता पा रहे हैं कि क्या वे किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे?

पढ़ें- लॉकडाउन के बाद कैसे होगी नुकसान की भरपाई?

एम्स स्टाफ को लेकर माना जा रहा है कि वह बिना लक्षण वाले, जिसे एसिम्टोमेटिक मरीज कहते हैं के संपर्क में आया होगा। लेकिन दून अस्पताल में भर्ती प्रसूता और उनके पति किसके संपर्क में आए, यह साफ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आशंका यह है कि ऐसे लोग जो कोरोना की चपेट में हैं वे क्वारंटीन से बाहर निकल रहे हैं या अस्पताल नहीं जा रहे हैं। अगर ऐसा है तो वे कई और लोगों को बीमार कर सकते हैं।

जमाती कनेक्शन तो नहीं?

आशंका यह भी जताई जा रही है कि देहरादून की आजाद कॉलोनी में 5 जमाती संक्रमित पाए गए थे। यह दंपती पास में ही किराए पर रह रहे थे। हो सकता है कि आते-जाते परिवार का कोई सदस्य संक्रमण की जद में आ गया हो। दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर गंभीर रूप से समझने वाली बात यह है कि बिना जांच के यह पता नहीं किया जा सकता कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं। ऐसे में कोरोना के खतरे को टालने के लिए सरकार लगातार कह रही है कि घर की ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न करें क्योंकि जितनी बार आप घर से बाहर निकलेंगे, उतनी बार कोरोना को आपके घर में दाखिल होने का एक मौका मिलेगा। इसके साथ ही अगर खांसी, बुखार या ऐसे लक्षण बने रहे तो चिकित्सक से परामर्श लें।

पढ़ें- अर्जेंटीना से लौटे उत्तराखंडी ने पेश की मिसाल

लॉकडाउन उल्लंघन भी कम नहीं

देहरादून में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले भी कम नहीं है। रविवार को प्रदेश में 39 मुकदमे दर्ज किए गए और 391 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह से अब तक 2189 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और 10,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह अपने आप में दिखाता है कि लोग लॉकडाउन में घर से बेवजह बाहर निकलने की बड़ी गलती कर रहे हैं। ऐसा देहरादून में भी हो रहा है।

इन सबके बीच राहत की बात

लॉकडाउन में कोरोना को लेकर किसी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अब भी उत्तराखंड में केवल एक फीसदी सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4726 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 51 केस पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 15 मार्च को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this