Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में हो रही बर्फबारी के कारण आज स्थगित रहेगी यात्रा, पुलिस कर रही है श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हो रही बर्फबारी के कारण आज स्थगित रहेगी यात्रा, पुलिस कर रही है श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका गया है। ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें।

श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव कराने के उद्देश्य से श्री केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीजीपी अशोक कुमार फाटा पहुंचे। उन्होंने फाटा से श्री केदारनाथ जाते हुए रास्ते में सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा का अनुभव जाना। श्री केदारनाथ धाम में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस व्यवस्था की समीक्षा कर निर्देश दिये कि हमारे स्तर से ऐसी व्यवस्था बने कि किसी भी यात्री को परेशान न होना पड़े। हमें भीड़ नियंत्रण के साथ ही यहां आये यात्रियों को रिलीफ भी देना है। उनकी यात्रा को सरल और सुगम बनाना है। श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड पुलिस की थीम ‘मित्रता सेवा सुरक्षा’ की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। इसके साथ ही धाम में तैनात पुलिस बल से संवाद कर उनके रहने, खाने आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

12,225 यात्री पहुंचे केदारनाथ

केदारनाथ धाम में 2 अप्रैल को 12,225 यात्री केदारनाथ पहुंचे। सोनप्रयाग से सुबह 6 से सुबह 10.30 बजे तक 9000 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। जबकि 4000 यात्रियों को रोका गया था। यात्रियों को पैदल मार्ग के पड़ावों व अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में रास्ता पार कराया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तिलवाड़ा से सोनप्रयाग तक नौ हजार यात्री रोके गए थे। इन यात्रियों को सकुशल धाम भेजा गया। मौसम को देखते हुए सोनप्रयाग में यात्रियों की ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए रुद्रप्रयाग से ही यात्रियों से अपने-अपने होटल, लॉज के कमरों में रुकने की अपील की जा रही है। केदारनाथ में कुछ दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे मूलभूत सुविधाएं जुटाने में दिक्कत हो रही है। बद्रीनाथ में भी 2 अप्रैल को 10,588, यमुनोत्री में 5,289 और गंगोत्री में 6,949 यात्री पहुंचे हैं। केदानाथ धाम में अभी तक कुल 1,16,108 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...