Home उत्तराखंड न्यूज़ मानसखंड झांकी पहुंची रुद्रप्रयाग, तीनों विकास खंडों में 3 मई से 5 मई तक झांकी का किया जायेगा प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

मानसखंड झांकी पहुंची रुद्रप्रयाग, तीनों विकास खंडों में 3 मई से 5 मई तक झांकी का किया जायेगा प्रदर्शन

उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्यालय पहुंची। झांकी को रुद्रप्रयाग मुख्यालय से मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्यालय पहुंची। झांकी को रुद्रप्रयाग मुख्यालय से मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया। इसके बाद झांकी को सभी विकास खंडों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग मुख्यालय में पहुंची उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

मानसखंड की झांकी बुधवार को जनपद मुख्यालय में पहुंची। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकास खंडों में 3 मई से 5 मई तक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनपद मुख्यालय से अगस्त्यमुनि व गुप्तकाशी तथा उसके बाद जखोली एवं ऊखीमठ में झांकी को प्रदर्शित किया जाएगा। इस तरह जनपद के तीनों विकास खंडों में आम लोगों तक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक उत्तराखंड की संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को पहुंचाना है। इसके साथ ही सभी को उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की जानकारी सभी लोगों तक इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके। जिससे कि हमारी संस्कृति की पहचान भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गौरव है भारतवर्ष का कि हमारे उत्तराखंड की भूमि देवभूमि है जिसकी लोगों को जानकारी मिले तथा पर्यटन की दृष्टि से भी संदेश जाए कि हमारा राज्य कितना समृद्ध है जो कि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है जिससे लोगों को जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...