Home ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (i), 2023 – की लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (i), 2023 – की लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1), 2023 के लिखित भागों के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने 2 जनवरी, 2024 से आरंभ होने वाले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 151वें कोर्स तथा नौसेना अकादमी के 113वें कोर्स के लिए सेना, नौसेना एवं वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। परिणाम आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in. पर भी उपलब्ध है।

उन सभी प्रत्याशियों की उम्मीदवारी, जिनके रोल नंबर सूची में दर्शाए गए हैं, अनंतिम हैं। परीक्षा में उनके प्रवेश की शर्तों के अनुसार, ‘उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परीक्षा की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण दर्ज करायें। सफल उम्मीदवारों को तब एसएसबी साक्षात्कार के चयन केंद्र और तिथियों का आवंटन किया जाएगा जो पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित की जाएगी। कोई भी उम्मीदवार, जिसने पहले ही साइट पर पंजीकरण करा रखा है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी पूछताछ/लॉगइन समस्या के मामले में ई-मेल को dir-recruiting6-mod[at]nic[dot]in.पर अग्रेषित किया जाए।’

‘उम्मीदवारों से एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्डों (एसएसबी) को आयु एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करने का भी आग्रह किया जाता है।’  उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग को मूल प्रमाण पत्र नहीं भेजना चाहिए। किसी भी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग के गेट ‘सी’ के पास सुविधा काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबरों  011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। एसएसबी/साक्षात्कार से संबंधित मामले के अतिरिक्त उम्मीदवार पहली पसंद के रूप में सेना के लिए टेलीफोन नंबर  011-26175473 पर या joinindianarmy.nic.in पर, पहली पसंद के रूप में नौसेना/नौसेना अकादमी के लिए टेलीफोन नंबर  011-23010097/ Email: officer-navy[at]nic[dot]in  या joinindiannavy.gov.in  और पहली पसंद के रूप में वायु सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010231 Extn. 7645/7646/7610  या  www.careerindianairforce.cdac.in  पर संपर्क कर सकते हैं।

अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तिथि से पंद्रह (15) दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवार की मार्कशीट डाल दी जाएगी। (एसएसबी साक्षात्कारों के संपन्न होने के बाद) और वेबसाइट पर तीस (30) दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।

पूरे परिणाम के लिए यहां क्लिक करें

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...