Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश यूपी में योगी सरकार ने कई आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के किये तबादले, कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए
देश-विदेशसरोकार

यूपी में योगी सरकार ने कई आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के किये तबादले, कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक महीने के अंदर ही कई जिलों के डीएम और एसपी के तबादले कर दिये। इससे इस बात का पता चलता है कि वह आने वाले समय में अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन न करने पर कुछ भी ठोस कदम उठा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सरकार ने जो भी कल्याणकारी योजनायें शुरू की है उसका लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए और इस कार्य को समय रहते पूर्ण किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में अब आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब प्रदेश के छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। राज्य सरकार ने कल रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे और कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले गए थे।

प्रदेश सरकार ने मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया और रायबरेली में नए डीएम की तैनाती के साथ ही दो अफसरों को इंतजार में रखा है। राज्य सरकार ने सिद्धार्थनगर के डीएम रहे दीपक मीणा को मेरठ का नया डीएम नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने इसके साथ ही दो सचिव स्तर के अफसरों का भी तबादला किया है।

प्रदेश की योगी सरकार ने रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव को इंतजार में रखा है, उनकी जगह माला श्रीवास्तव को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि दीपक मीणा को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है। नेहा जैन अब कानपुर देहात की नई जिलाधिकारी होंगी जबकि जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है। संजीव रंजन को डीएम सिद्धार्थनगर, मेरठ के नगर आयुक्त रहे मनीष बंसल को डीएम संभल बनाया गया है।

राज्य सरकार ने देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर उनका इंतजार किया है। इसके साथ ही दो अधिकारियों का सरकारी स्तर पर तबादला भी किया गया है। इसमें सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा को समाज कल्याण सचिव बनाया गया है। जबकि अनुराग यादव को कृषि विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने फिलहाल मेरठ के डीएम के बालाजी और देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को इंतजार में रखा है। बलकार सिंह को एमडी जल निगम बनाया गया है।

राज्य सरकार ने आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस और अतुल शर्मा को चित्रकूट पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि बलरामपुर एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...