एयर मार्शल अरूप राहा ने 31 दिसम्बर 2013 को एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन की जगह वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला।
59 वर्षीय राहा के अगले तीन वर्ष तक इस पद पर रहने की उम्मीद है। इनका जन्म 26 दिसंबर, 1954 को हुआ था।
राहा की तैनाती सबसे पहले 14 दिसम्बर 1974 को वायुसेना के लड़ाकू विमान प्रकोष्ठ में हुई थी। वह अपने 39 साल के करियर में कई कमानों, स्टॉफ में अलग-अलग पदों पर रहे हैं।
एयर मार्शल राहा ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के अलावा नेशनल डिफेंस कॉलेज, स्टॉफ कॉलेज, सामरिक परमाणु नवीनीकरण पाठ्यक्रम और जूनियर कमांडर पाठ्यक्रम में भी भाग लिया है।
राहा मूलतः एक फाइटर पायलट हैं जिन्हें 3400 घंटे का फ्लाइंग अनुभव है।
एयर मार्शल ने पाक सीमा से लगे पश्चिमी वायुकमान में मिग-29 लड़ाकू स्कवाड्रन का नेतृत्व किया है। मिग-21 लड़ाकू विमानों को उड़ाने का भी इनको अनुभव है।
उन्होंने मध्य वायु कमान और पश्चिमी वायु कमान की अगुवाई भी की है।
वह यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में भी बतौर एयर अताशे अपनी सेवा दे चुके हैं।
वे भारत के सर्वोच्च कमांडर के अवैतनिक एडीसी भी हैं।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment