लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट को भारत का सैन्य आपरेशन का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह का स्थान लिया जिनको सेना के अहम स्ट्राइक 1 कोर का जनरल कमांडिग आफिसर नियुक्त करते हुए पदोन्नति दी गई है।
सेना के गोरखा राइफल्स से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी मौजूदा तनाव के दौर में इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट वर्तमान में सेना मुख्यालय में शिकायत और परामर्श बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक हैं। अनिल भट्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लाक के खटवाड़ गांव के निवासी हैं। उनका परिवार पिछले कई सालों से मसूरी में निवास कर रहा है।
उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा मसूरी के हैंपटन कोर्ट और 12वीं तक की पढ़ाई प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल सेंट जाॅर्ज कालेज में की है। इनके पिता सत्य प्रसाद भट्ट ने भी कई वर्षों तक फौज में रहकर देश की सेवा की।
– हिल मेल ब्यूरो


Leave a comment