Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड मसूरी में पहली बार ‘‘विन्टर लाइन कार्निवल’’ का आयोजन
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़

मसूरी में पहली बार ‘‘विन्टर लाइन कार्निवल’’ का आयोजन

DSC_7434 ukपर्वतों की रानी मसूरी में आगामी 27 से 30 दिसम्बर तक पहली बार आयोजित किये जा रहे ‘‘विन्टर लाइन कार्निवल’’ के माध्यम से उत्तराखण्ड में आई दैवीय आपदा के पश्चात मंद पड़े पर्यटन उद्योग में जान फूंकी जायेगी।

इस कार्निवल का उद्देश्य मसूरी की प्राकृतिक छटा के दर्शन कराने के साथ-साथ उत्तराखण्ड को एक सुरक्षित एवं सुरम्य पर्यटन स्थल के रुप में प्रस्तुत करना है।

देहरादून के जिलाधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुशोत्तम ने यह बात चाणक्यपुरी स्थित उत्तराखण्ड सदन में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

कार्निवल के बारे में और जानकारी देते हुए डा. पुरुशोत्तम ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर पालिका मसूरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मसूरी में इस मौसम में दिखने वाली विन्टर लाइन विश्व में इसके अलावा स्विटजरलैंड के बर्न में दिखाई देती है।

सम्पूर्ण विश्व में मात्र दो जगह से दिखने वाले इस मनोरम दृश्य के साथ इस आयोजन को जोड़े जाने का लक्ष्य देश-विदेश के पर्यटकों तक यह संदेश पहंुचाना है कि उत्तराखण्ड पर्यटन के लिहाज से एकदम सुरक्षित है तथा आपदा राज्य के केवल एक छोटे भू-भाग में आई थी।

डा. पुरुशोत्तम ने बताया कि चार दिवसीय इस कार्निवल की शुरुआत दिनांक 27 दिसम्बर को माल रोड में देश के सभी राज्यों की एक संस्कृति परेड से की जायेगी। कार्निवल में प्रसिद्ध अभिनेता टाॅम अल्टर, ए. शिवामनी, रवि चेरी, स्टीफन देवासी, सुविख्यात गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम बड्थ्वान, गायिका शिवानी कश्यप, गायक अरीजीत सिंह जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अतिरिक्त कार्निवल में माउंटेन बाइकिंग, साइक्लिंग, पर्वतारोहण तथा फैशन शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका मसूरी के अध्यक्ष मनमोहन मल तथा होटल व्यवसायी संदीप साहनी भी मौजूद थे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...