Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यपाल ने दिए चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

राज्यपाल ने दिए चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के निर्देश

Chardham Yatraराज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने राज्य के अधिकारियों को चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मई माह में प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा को दुर्घटनामुक्त बनाने की दृष्टि से काम किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने यात्रा रूट के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा लोक निर्माण विभाग को विशेष एहतियात और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं अपने क्षेत्रान्तर्गत यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण करें तथा दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील व खतरनाक तथा दुर्घटना बाहुल्य सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता पर चिन्हित कर लें, तथा उन स्थानों पर यातायात सतर्कता सम्बन्धी सभी आवश्यक संकेत लगाये जायें।

Dr KK Paul, Governor of Uttarakhandराज्यपाल ने कहा कि सड़कों के किनारे जहां भी आवश्यक हो, क्रैश बैरियर्स व पैराफिट्स बनाने तथा मोड़ों पर सड़क चैड़ीकरण के साथ-साथ ओवरलोडिंग आदि रोकने के लिए सघन चैकिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि स्थल निरीक्षण के दौरान चारधाम यात्रा मार्ग पर विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं और उनके कारणों का परीक्षण कर उन्हें दूर करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित कर लिए जाएं।

डा. के.के. पाल ने यह भी कहा है कि चारधाम यात्रा मार्ग के स्थलीय निरीक्षण तथा कारणों के परीक्षणोंपरान्त अपनायी गई सावधानियों एवं सुधारों आदि की विस्तृत रिपोर्ट 10 अपै्रल तक प्रस्तुत की जाए। राज्यपाल ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित व न्यूनतम करने के लिए पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग को भी संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि ड्रंकन ड्राईविंग और नशे की हालत में वाहन संचालन पर सख्त नियंत्रण, ओवरलोडिंग, वाहनों की फिटनैस, बस चालकों के समुचित प्रशिक्षण, उनके ड्यूटी के घंटे मानकानुसार निर्धारित करने तथा चालकों के फिजिकल फिटनैस पर विभाग द्वारा विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाए।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...