Friday , 4 September 2026
Home सरोकार वोट से करें भ्रष्टाचार पर चोट: खंडूरी
सरोकार

वोट से करें भ्रष्टाचार पर चोट: खंडूरी

मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने कहा कि मौजूदा चुनाव में भ्रष्टाचार और विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। जनता को वोट के जरिए भ्रष्टाचार पर चोट करनी होगी। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के समर्थन में सुभाष नगर में आयोजित सभा में खंडूरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में विकास कराया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना इस नवोदित राज्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दिशा में भाजपा सरकार ने कडे़ कदम भी उठाए हैं। सशक्त लोकायुक्त बिल लाकर सरकार ने मुख्यमंत्री को भी इसके दायरे में रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए वोट करें। प्रत्याशी आदेश चौहान ने भी लोगों से विकास का वायदा किया। राव शमशाद ने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर चल रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, सुरेंद्र चौहान, करेशचंद जायसवाल, नीलम सहगल, आनंद स्वरूप आजाद, महेंद्र चड्ढा आदि ने विचार रखे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...