Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सूचना आयोग का अतिरिक्त बेंच स्थापित करने का अनुरोध
उत्तराखंड न्यूज़

सूचना आयोग का अतिरिक्त बेंच स्थापित करने का अनुरोध

मुख्य सूचना आयुक्त एनएस नपलच्याल ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से पर्वतीय क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए गढ़वाल व कुमाऊं में सूचना आयोग की एक-एक अतिरिक्त बेंच स्थापित करने का अनुरोध किया है। यही नहीं उन्होंने प्रदेश सरकार से सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का प्रबंध करने की भी मांग की है।

मुख्य सूचना आयुक्त एनएस नपलच्याल, सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल, प्रभात डबराल व अनिल शर्मा ने 3 अप्रैल को कैंट रोड स्थित नये मुख्यमंत्री आवास में उनसे से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सूचना आयोग बेंच मामले का परीक्षण करवाकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में मुख्य सूचना आयुक्त की चिन्ता से सहमति जताते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना का अधिकार के प्रति आम जनता को जागरूक करने व अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...