Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड हरकी पैड़ी व रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान
अतुल्य उत्तराखंड

हरकी पैड़ी व रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

सोमवती अमावस्या एवं गणतंत्र दिवस से पूर्व बम स्कवायड की टीम ने हर की पैड़ी एवं रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लावारिस मिले सामानों की तलाशी ली गई, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

गणतंत्र दिवस और सोमवती अमावस्या के चलते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये हैं। हाल ही में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए गए हैं।। इधर, धमकी भरा पत्र भेजने वाले की जांच भी एसओजी की टीम करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को बम स्क्वाड टीम ने हरकी पैड़ी एवं रेलवे स्टेशन में जांच पड़ताल की। इस दौरान कई बैग ऐसे मिले, जिनके आसपास कोई नहीं था। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद संदिग्ध बैगों की तलाशी ली गई। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ नहीं मिला। टीम के अधिकारियों ने कई संदिग्धों युवकों से भी पूछताछ की।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles