दो घंटे में तैयार हो जाएगा पुल

आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए तकनीक लाभदायक पिछले साल उत्तराखंड त्रासदी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में सबसे अधिक जरूरत पुलों की महसूस की गई। लेकिन, झटपट मजबूत पुलों के निर्माण की तकनीक के अभाव में सरकार असहाय नजर आई। मगर, अब आपदाग्रस्त

आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए तकनीक लाभदायक

पिछले साल उत्तराखंड त्रासदी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में सबसे अधिक जरूरत पुलों की महसूस की गई। लेकिन, झटपट मजबूत पुलों के निर्माण की तकनीक के अभाव में सरकार असहाय नजर आई। मगर, अब आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को झटपट बाहर निकालना आसान हो पाएगा।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने पहली बार सिविल सेक्टर को प्री-फेब्रिकेटेड पुल की तकनीक सौंपी है। यह पुल न सिर्फ बेहद हल्का व मजबूत है, बल्कि इसका निर्माण सिर्फ दो घंटे के भीतर किया जा सकता है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित गैर सरकारी संगठन हैस्को के हैस्को ग्राम में पहली बार सिविल क्षेत्र को समर्पित प्री-फेब्रिकेटेड पुल का लोकार्पण भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. आर. चिदंबरम ने किया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ. चिदंबरम ने ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों के रहन-सहन में सुधार के लिए एस एंड टी एजेंसियों के योगदान की भूमिका को रेखांकित किया।

रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और आर एंड डी विभाग, रक्षा मंत्रालय के सचिव डॉ. अविनाश चंदर ने अपने संदेश में कहा कि डी.आर.डी.ओ. नए आविष्कार करने वाला संगठन है जो रक्षा सेनाओं के लिए विकसित की गई तकनीकों को आम लोगों के लाभ के लिए भी इस्तेमाल योग्य बना देता है।

डी.आर.डी.ओ. द्वारा रक्षा सेनाओं के लिए बनाए गए पैदल पुल को बनाने की तकनीक का इस्तेमाल बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भी किया जा सकता है।

पांच-छह लाख रूपये की लागत में बने इस पर्वतीय पैदल पुल पर आना-जाना आसान होने से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्र में बचाव व राहत कार्यों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा।

डी.आर.डी.ओ. द्वारा बनाए गए इस पर्वतीय पैदल पुल की सहायता से रक्षा सेनाओं को बहुत जल्दी पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात कर पाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर बोलते हुए डीएस और महानिदेशक, (शस्त्र व युद्ध प्रणाली) श्री अनिल दातार ने डी.आर.डी.ओ. के सामाजिक सरोकारों की ओर ध्यान दिलाते हुए वैज्ञानिक समुदाय से रक्षा प्रौद्योगिकी के नागरिक प्रयोगों का पता लगाते रहने को कहा। उन्होनें ऐसे प्रयोगों को खोजने में डी.आर.डी.ओ. के महत्वपूर्ण योगदान का ब्यौरा भी दिया।

आर एंड डीई (ई) के निदेशक डॉ. गुरूप्रसाद ने इस पुल के बनने की की प्रक्रिया का वर्णन किया।

हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय के दूरदराज के इलाकों में इस तकनीक को पहुंचाने का वादा किया।

प्री-फैब्रिकेटेड पुल की विशेषताएं:-

  • महज दो घंटे में पांच-छह लाख रुपये की लागत से पुल तैयार किया जा सकता है।
  • इस पुल के एंगल बेहद हल्के होते हैं, एक व्यक्ति भी इन्हें आसानी से उठा सकता है।
  • 13 मीटर लंबे इस पुल में एक दुपहिया वाहन, एक भैंस, 25-30 व्यक्ति एक समय में आसानी से आवाजाही कर सकते हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this