Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 230

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की शुरूआत अक्टूबर 2 से

राज्य में 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर दी जाएगी। इसमें राज्य के 62 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शेष रह गये लगभग 67 लाख लोगों को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रखा जाएगा। बीजापुर हाउस में प्रदेश में राष्ट्रीय

Harish Rawat.राज्य में 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर दी जाएगी। इसमें राज्य के 62 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शेष रह गये लगभग 67 लाख लोगों को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रखा जाएगा। बीजापुर हाउस में प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर जरूरतमंद को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार का दायित्व है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लागू होने के बाद यदि ऐसी बात सामने आती है कि इसमें किसी परिवार को खाद्यान्न की मात्रा पहले की तुलना में कम हो गई है तो इसके उपाय पर भी विचार किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे से बाहर रहने वाले राशनकार्ड धारकों का भी डिजीटाईजेशन करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड में लगभग 62 लाख लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आ रहे हैं। इस योजना में अन्त्योदय व प्राथमिक परिवार दो श्रेणियां रखी गई हैं। केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप प्रति सदस्य 5 किग्रा खाद्यान्न मिलेगा। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना से पहले अपने स्तर से प्रति परिवार 15 किग्रा खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के लागू होने के बाद इस बात का अध्ययन कर लिया जाए कि किसी परिवार को मिल रहे खाद्यान्न की मात्रा 15 किग्रा से कम तो नहीं हो रही है। यदि ऐसा होता है तो इसके समाधान का रास्ता निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर रह रहे एपीएल परिवारों का भी डिजीटाईजेशन तेजी से कर लिया जाए। वर्तमान में इसमें 10 किग्रा गेहूं व 5 किग्रा चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवारों में चावल अधिक प्रचलित है। दूसरी ओर हमें गेहूं भारत सरकार से बाजार दर पर क्रय करना पड़ता है। इसलिए राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं व चावल की मात्रा को अंतर्परिवर्तीत करते हुए 5 किग्रा गेहूं व 10 किग्रा चावल कर दिया जाए। चावल राज्य के मिलों से क्रय किया जा सकता है।

इस बैठक में खाद्य मंत्री प्रीतम सिंह, मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, एस रामास्वामी, सचिव एमसी जोशी सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this