हंस फाउंडेशन : परोपकार ही पहचान

हंस फाउंडेशन : परोपकार ही पहचान

हंस फाउंडेशन की रणनीतिक योजना गरीबी उन्मूलन, आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों का हल खोजना और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में चौतरफा सुधार लाने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित हैं। हिल-मेल ब्यूरो, नई दिल्ली उत्तराखंड का शायद ही कोई सुदूरवर्ती गांव

हंस फाउंडेशन की रणनीतिक योजना गरीबी उन्मूलन, आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों का हल खोजना और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में चौतरफा सुधार लाने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित हैं।

हिल-मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

उत्तराखंड का शायद ही कोई सुदूरवर्ती गांव होगा जहां के लोगों तक हंस फाउंडेशन के परोपकार की छाया नहीं पहुंची है। समाजसेवी और धर्म उपदेशक माताश्री मंगला और भोले जी महाराज की प्रेरणा से चल रहा हंस फाउंडेशन आज उत्तराखंड में परोपकार का पर्याय बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और दिव्यांगता जैसे क्षेत्रों में साल 2009 में अस्तित्व में आए हंस फाउंडेशन ने बेहतरीन काम किया है। एक दशक के भीतर ही हंस फाउंडेशन भारत का सबसे चर्चित गैरलाभकारी संगठन बन गया है।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं हों या शिक्षा, लोगों के जीवन यापन से जुड़े कार्य हो या वंचित तबके को आर्थिक मदद देकर आगे बढ़ाने का काम, सभी में हंस फाउंडेशन ने आगे आकर हिस्सा लिया है। हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया गया है। चाहे वह सतपुली के चमौलीसैंड में बना ‘द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल’ हो या केदारनाथबेस कैंप में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड में चिकित्सा के क्षेत्र को एक नई धारा देने का काम किया है। 8 एकड़ क्षेत्र में फैले सतपुली स्थित हंस अस्पताल में कुल 150 बैड की क्षमता के साथ ही विभिन्न रोगों के उपचार के लिए कई आधुनिक उपकरण एवं तकनीकउपलब्ध हैं। किसी बीमारी का अस्पताल में उपचार न होने पर मरीज को हायर सेंटर भेजने की भी व्यवस्था अस्पताल द्वारा की जाती है। पौड़ी तथा कोटद्वार के बीच इस अस्पताल को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हंस फाउंडेशन का बड़ा योगदान माना जाता है।

भोले के भक्तों को केदारनाथ बेस कैंप में वेंटिलेटर-एमआरआई सुविधा

केदारनाथ में अब यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ बेस कैंप में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला द्वारा यह अस्पताल खोला गया है। अस्पताल में यात्रियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। सर्जन की तैनाती के साथ ही यहां एमआरआई और वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी।

बेस कैंप में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल के खुलने से यात्राकाल में आने वाले हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। चारधाम यात्रा में अधिक ऊंचाई और पलपल बदलने वाले मौसम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालुओं को कई बार स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ती है। अब केदारनाथ में अस्पताल खुलने से उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर केदारनाथ में स्वामी विवेकानंद धमार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ हुआ है। अब जरूरतमंद यात्रियों और अन्य लोगों को तुरंत ही इलाज मिल सकेगा। उन्होंने केदारनाथ जैसी जगहों पर सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। केदारनाथ में चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा किया जाएगा। 12 बेड वाले इस चिकित्सालय में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ समेत कुल 25 कर्मचारियों का स्टॉफ है। यात्राकाल में यहां, यात्रियों को एक्स-रे, वेंटीलेटर, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां महिला, पुरुष व आईसीयू वार्ड अलग-अलग है। चिकित्सालय में दो डॉक्टरों की नियमित तैनाती बनी रहेगी।

भोले जी महाराज के जन्मदिन पर एंबुलैंस और स्कूल बसों का तोहफा

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हंस फाउंडेशन द्वारा समाज हित के कार्यों के लिए प्रदान की गई एंबुलैंस और स्कूल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य के तीन जिलों के लिए एंबुलैंस और विद्यालय रथ योजना के तहत 09 स्कूलों के लिए बसें प्रदान की हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश के गंगा तटों पर प्रथम जल एंबुलैंस का अवतरण, प्रदेश के विभिन्न बालिका स्कूलों में छात्रावासों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीनों का शुभारंभ एवं शिक्षा अभियान के तहत संचालित होने वाले उत्तराखंड के स्कूलों में स्कूल यूनिफार्म, पठन-पाठन सामग्री, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब का वितरण किया गया।

भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने आज देश के सबसे बड़े ट्रस्ट व दाता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान है। फाउंडेशन के प्रयास प्रत्येक रूप में सराहनीय है। उनके द्वारा असीम सेवाएं उत्तराखंड और दूसरे राज्यों को दी जा रही है। माता मंगला देवी जी द्वारा गरीब और वंचित वर्ग की मदद के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है। इन प्रयासों को निश्चित रूप से सराहा जाना चाहिए।

हंस ऊर्जा से रोशन हुए उत्तरकाशी के 560 परिवार

उत्तराखंड के कई गांव ऐसे हैं, जो खराब मौसम और बर्फबारी के चलते कई बार शहरों से कट जाते है। बिजली-पानी,दूरसंचार के स्तर पर देश के दूसरे हिस्से से कट जाने वाले गांवों में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के कई गांव शामिल हैं। अब इस ब्लॉक के 560 परिवारों को आध्यात्मिक गुरु श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला के प्रेरणा से चल रहे हंस फाउंडेशन ने रोशनी का तोहफा दिया है। इनपरिवारों को हंस ऊर्जा योजना के तहत हंस पावर पैक का वितरण किया गया है। इनमें उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक केजाखोल, सावनी, लिवाडी, धारो, सटूडी, पांवमल्ला, सिरंगा, गंगाड, कोटगांव, मेरवाड़, पासा और सुनकुंडी इत्यादि गांव के परिवार शामिल हैं। आजादी के 72 वर्ष बाद भी ये गांव अक्सर खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते बिजली कट जाने के कारण अंधेरे में डूब जाते हैं। ऐसे में हंस पावर पैक इन लोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

हंस फाउंडेशन के मुख्य दानदाता मनोज भार्गव की कंपनी द्वारा तैयार हंस पावर पैक एक ऐसा डिवाइस है ,जो सौर ऊर्जा से चार्ज होता है। इस से मोबाइल फोन,लैफ्टोप चार्ज हो सकते हैं और पंखा,कंप्यूटर तथा रेडियो को चलाया जा सकता है। हंस पावर पैक से 150 से 300 घंटे तक एक एंपियर तक की पावर प्राप्त की जा सकती हैं। इस पावर पैक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पावर पैक से आप अंधेरे को दूर करने के लिए इसकी एलइडी लाइट का भी उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस का भी किया सम्मान

दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए हंस फाउंडेशन ने इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर रक्षक सम्मान 2019 वितरित किए। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के उन जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाईं। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी,हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज,डीडीसीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव,दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे माताश्री मंगलाजी एवं श्री भोले जी महाराज ने दिल्ली पुलिस की शौर्य गाथा को सलाम करते हुए कहा कि वह हर समय दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। यह बहुत ही सराहनीय है। माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

गांव, गरीबों के लिए हैं हंस फाउंडेशन की योजनाएं

हंस फाउंडेशन की रणनीतिक योजना गरीबी उन्मूलन, आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों का हल खोजना और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में चौतरफा सुधार लाने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित हैं। हंस फाउंडेशन के ज्यादातर कार्यक्रम ग्रामीण और देश के अविकसित हिस्सों के लिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में हंस फाउंडेशन ने अपनी धर्मार्थ गतिविधियों को विस्तार देने के लिए केंद्र और कई राज्यों की सरकारों, संस्थानों, कार्पोरेट्स, शिक्षण एवं गैर-सरकारी संगठनों के साथ सहयोग किया है। हंस फाउंडेशन जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यक्रमों को लागू करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। हंस फाउंडेशन कई हितधारकों के माध्यम से सामाजिक विकास कार्यक्रमों को मदद करता है। हंस फाउंडेशन ने इसके लिए उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, नगालैंड की सरकारों के साथ एमओयू किया है। हंस फाउंडेशन ने 26 राज्यों में 300 से अधिक गैर-सरकारी संगठनों को वित्तीय मदद दी है।

1 comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

  • Manoj kumar Arya
    August 24, 2020, 11:20 am

    महोदय जी
    परोपकारी हंश फाउंडेशन से मेरी ग्रामपंचायत दडमाली कटखेत क्षेत्र थौलधार टि 0ग0सींमात जिला उत्तरकाशी के पास ही लेकिन हमारे क्षेत्र को इस महत्व कांक्षी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं ग्रामीण और गरीब परिवारों कि अशा लगी है कि हमें भी लाभ मिल पता
    महोदय जी उपरोक्त सम्बन्ध में सुचित अवश्य करेंगे
    आपकी योजनाओं का हृदय से स्वागत करते हू
    ग्रामपंचायत दडमाली
    प्रधान श्रीमती रीना देवी

    REPLY

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this