Home फ़ौज पंजाब में 13 आईएसआई आतंकी धरे, RDX-ग्रेनेड संग हथियारों का जखीरा जब्त
फ़ौज

पंजाब में 13 आईएसआई आतंकी धरे, RDX-ग्रेनेड संग हथियारों का जखीरा जब्त

दूसरा मॉड्यूल ग्रीस और पाकिस्तान से जुड़ा है। इस मॉड्यूल को ग्रीस और पाकिस्तान आधारित आतंकियों द्वारा चलाया जा रहा है। ग्रीस में छिपा जसविंदर उर्फ मन्नू अगवान पाक आधारित हरविंदर रिंदा से जुड़ा हुआ है। इस मॉड्यूल के नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन से पुलिस ने पुलिस ने एक आरपीजी लांचर, दो पिस्तौल, दस कारतूस, 3 वाहन बरामद किया है।

पंजाब पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। खुफिया इनपुट के आधार पर अंजाम दिए गए ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद हुई है। गिरफ्तार आतंकियों ने कई थानों और लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है। पकड़े गए आतंकियों से पुलिस ने आरपीजी (एक लांचर सहित), 2.5 किलोग्राम की दो आईईडी, डेटोनेटर के साथ दो हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ दो किलोग्राम आरडीएक्स, पांच पिस्तौल, छह मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, एक वायरलेस सेट और तीन वाहन बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा फ्रांस में बैठकर देश में अपने गुर्गों के जरिए आतंकी गतिविधियां करवा रहा है। उसके चार गुर्गें जतिंदर उर्फ हनी, जगजीत उर्फ जग्गा कपूरथला, हरप्रीत और जगरूप होशियारपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोडेड आरपीजी, दो आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ दो ग्रेनेड, दो किलोग्राम आरडीएक्स रिमोट कंट्रोल, तीन पिस्तौल, छह मैगजीन, 34 जिंदा राउंड, एक वायरलेस सेट सहित अन्य सामान बरामद किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू...

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...