Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और दो बेटियों पर डाला तेजाब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
देश-विदेश

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और दो बेटियों पर डाला तेजाब, बेटे ने दर्ज कराई FIR

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी व दो बेटियों पर सोते समय तेजाब डाल दिया है। गंभीर रूप से झुलसी तीनों मां बेटियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के टिकरी गांव में रहने वाली रामगुनी (33) अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ टिकरी गांव में किराए के मकान में रहती है, जबकि इनका पति हरदोई जिले के थाना शाहाबाद में रहता है। शुक्रवार देर रात में जब पत्नी अपनी बेटियों के साथ घर में सो रही थी तभी उसका पति दीवार फांद कर घर में आ गया और सो रही पत्नी तथा बेटियों पर तेजाब डाल दिया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में रामगुनी (33) तथा उसकी दो बेटियां नेहा (16) और रचिता (23) तेजाब डाले जाने से गंभीर रूप से झुलस गई जिन्हें सूचना मिलते ही पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया। घटना के दिन रामगुनी का बेटा आशु अपने दोस्त के यहां गया था। श्री कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को घायल के बेटे आशु ने रामगोपाल (पिता) एवं गुड्डू (मामा) के विरुद्ध तेजाब डाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles