Home उत्तराखंड न्यूज़ NCC के गणतंत्र दिवस शिविर में 2,274 कैडेट भाग लेंगे, 907 लड़कियों की सबसे बड़ी भागीदारी होगी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

NCC के गणतंत्र दिवस शिविर में 2,274 कैडेट भाग लेंगे, 907 लड़कियों की सबसे बड़ी भागीदारी होगी

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का गणतंत्र दिवस शिविर 2024 सर्व धर्म पूजा-पाठ के साथ दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में 30 दिसंबर, 2023 को शुरू हुआ। इस वर्ष, सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2,274 कैडेट महीने भर के शिविर में भाग ले रहे हैं।

इस साल के शिविर में 907 लड़कियों के साथ महिला कैडेटों की सबसे बड़ी सहभगिता होगी।। इस विविधतापूर्ण भागीदारी वाले आयोजन में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के 122 कैडेटों के अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र के 171 कैडेट भी भाग ले रहे हैं, जो प्रभावी ढंग से ’लघु भारत’ के सूक्ष्म विश्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस शिविर में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 25 मित्र देशों – अर्जेंटीना, बोत्सवाना, भूटान, ब्राजील, चेक गणराज्य, फिजी, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉलदीव, नेपाल, रूस, सऊदी अरब, सेशेल्स, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, वेनेजुएला, वियतनाम, श्रीलंका, सिंगापुर, नाइजीरिया, मॉरीशस और मोजाम्बिक के कैडेट तथा अधिकारी भी भाग लेंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अपने संबोधन में सभी कैडेटों से पूरे मनोयोग के साथ भाग लेने और शिविर की प्रत्येक गतिविधि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कैडेटों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ धर्म, भाषा और जातिगत बाधाओं को पार करते हुए चरित्र, ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा, कामरेडशिप तथा टीम वर्क के उच्चतम गुणों को प्रदर्शित करने की सलाह दी।

गणतंत्र दिवस शिविर का मूल उद्देश्य कैडेटों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व गुणों की भावना को उत्पन्न करना है। यह वार्षिक कार्यक्रम कैडेटों को प्रशिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने और सामाजिक सेवा पहल में भाग लेने के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है, जिससे एकता एवं गौरव का विस्तार होता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...