उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन 200 से अधिक कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में बुधवार को कोरोना के 279 नए मामले आए है। इसके बाद सूबे में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 2945 पहुंच गई है। सबसे अधिक 81 केस ऊधम सिंह नगर में दर्ज किए गए हैं। हरिद्वार में 74, देहरादून में 50, पिथौरागढ़ में 26, नैनीताल में 20, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 5, पौड़ी में तीन, चंपावत और टिहरी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब 200 से अधिक कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। सोमवार को राज्य में 224, मंगलवार को 259 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।
यह भी देखें – अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइंस जारी, 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, पहली से रात का कर्फ्यू भी खत्म
उत्तराखंड में अब तक 6866 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 3811लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 72 लोगों की इस महामारी के कारण जान गई है, वहीं 38 लोग इलाज के लिए राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 56.47% पर है। एक समय यह 85% पर पहुंच गया था। बुधवार को भी 91 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चॉर्ज हुए।
उत्तराखंड में इस समय 328 कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट हैं। इनमें सबसे ज्यादा 289 हरिद्वार और 21 ऊधम सिंह नगर में हैं। देहरादून में भी 13 जगहों पर पाबंदियां लागू हैं। उत्तरकाशी में 4 और चंपावत में एक कंटेनमेंट जोन है।


1 Comment