Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार-रविवार के लॉकडाउन पर अहम फैसला
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार-रविवार के लॉकडाउन पर अहम फैसला

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चार मैदानी जिलों देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा था। बताया  जा रहा है कि दून उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य सरकार से त्योहार होने के चलते इस सप्ताह लॉकडाउन न रखने की मांग की थी।

उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों में दो सप्ताह तक चला लॉकडाउन फिलहाल हटा लिया गया है। यानी  नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में शनिवार और रविवार की बंदी इस बार नहीं होगी। राज्य सरकार ने रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी करने को कहा है।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चार मैदानी जिलों देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा था। बताया  जा रहा है कि दून उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य सरकार से त्योहार होने के चलते इस सप्ताह लॉकडाउन न रखने की मांग की थी।

यह भी देखें – उत्तराखंड में कोरोना के 279 नए मामले आए सामने, अब 2945 एक्टिव केस

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस सप्ताह रक्षाबंधन के चलते चारों मैदानी जिलों में शनिवार-रविवार को अनलॉक रहेगा। त्योहार के समय लोगों और व्यापारियों को लॉकडाउन से किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए सरकार ने बाजार खोलने का फैसला किया है।

यह भी देखें – अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइंस जारी, 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, पहली से रात का कर्फ्यू भी खत्म

उधर, कोरोना को देखते हुए भाजपा ने रक्षाबंधन पर विधानसभाओं में होने वाले संपर्क कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत नेकहा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और पार्टी के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम वर्चुअल या वेबिनार के जरिये होंगे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...