उत्तराखंड में आज 53 नए संक्रमित मरीज, कुल मामले 800 के पार

उत्तराखंड में आज 53 नए संक्रमित मरीज, कुल मामले 800 के पार

उत्तराखंड में कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है, उसके हिसाब से अगले 24 से 36 घंटे में मामले 1000 के आंकड़े को छू लेंगे। सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है कि जिससे बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज संभव हो सके। आज कोरोना के मामले 800 के पार पहुंच गए।

उत्तराखंड में आज दोपहर 2 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 53 नए मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल केस की संख्या बढ़कर 800 के आंकड़े को पार कर गई है। कुल 802 मामलों में से इस समय 692 सक्रिय केस हैं। 102 लोग ठीक हो चुके हैं और 5 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। आज अब तक कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।

राहत की बात यह है कि 1063 लोगों के सैंपल आज निगेटिव आए हैं। आज कोविड-19 टेस्ट के लिए कुल 1588 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि 6 हजार से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ऐसे में सरकार खासतौर से स्वास्थ्य विभाग यह मानकर चल रहा है कि अगले कुछ दिन और कोरोना के मरीज बढ़ेंगे। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सरकार ने कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन में पूरी तैयारी कर ली है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों में कोराना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने यह आशंका जताई है कि अभी कुछ दिन और कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन 10-15 दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आने लगेगी।

पढ़ें- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उबारेंगे ग्रोथ सेंटर, प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए क्या तैयारी

पिछले 7 दिनों में कोरोना का उत्तराखंड में डबलिंग रेट 545 दिन रहा। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 12.72 है। राज्य में जितने भी सैंपल टेस्ट किए गए हैं उनमें से केवल 3.43 प्रतिशत ही पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही लोगों ने भी अपने स्तर पर कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग देना जारी रखा है। अब तक प्रदेश में 17 लाख 71 हजार बार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया जा चुका है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this