हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए त्रिवेंद्र सिंह सरकार काफी अलर्ट है। एक दिन पहले राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी होटलों को वायरस से बचने के एहतियाती उपाय करने से संबंधित एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बताया कि जिन होटलों में विदेशी पर्यटक ठहरते हैं, उन सभी होटलों को निर्देश दे दिए गए हैं।
Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat: We have issued advisories to all hotels regarding safety measures to be taken while allowing foreign tourists in hotels. All schools have been closed until March 31. Do not fear as no case of #Coronavirus has been reported here. pic.twitter.com/Ma3ZhDVGQn
— ANI (@ANI) March 13, 2020
उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। अब तक राज्य में कोराना वायरस का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि बच्चों में वायरस के फैलने की आशंका को खत्म करने के लिए सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया है। एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों से अपील की थी कि वे संभव हो तो अपनी विदेश यात्राएं टाल दें और घबराएं नहीं, सावधानी बरतें।
https://hillmail.in/coronavirus-in-india-uttarakhand-government-closed-school-till-12th/
आपको बता दें कि देश में कोरोना से पहली मौत होने और तेजी से मामले सामने के बाद कई राज्य सरकारों ने भीड़ इकट्ठा न होने देने का फैसला किया है। दिल्ली में सभी बड़े आयोजनों, खेल और दूसरे कार्यक्रम प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।


1 Comment