Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना के खौफ से मसूरी में सन्नाटा, होटलों के कमरे खाली, बुकिंग धड़ाधड़ कैंसल
उत्तराखंड न्यूज़

कोरोना के खौफ से मसूरी में सन्नाटा, होटलों के कमरे खाली, बुकिंग धड़ाधड़ कैंसल

coronavirus hit the tourism in mussoorie

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

कोरोना वायरस दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। देश में भी 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 2 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में फिलहाल एक मामला सामने आने के बाद सरकार पूरी सक्रियता से काम कर रही है। यह वायरस न सिर्फ लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है बल्कि आर्थिक तौर पर भी यह कारोबार को बर्बाद कर रहा है।

जी हां, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के जिन होटलों में भीड़भाड़ रहती थी, आजकल वे खाली पड़े हैं। ऐसे में पर्यटन उद्योग पर सीधा असर देखा जा रहा है। मसूरी में तो आलम यह है कि छोटे-बड़े तमाम होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे खाली हैं। कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद हैं, जिसके कारण दूसरे राज्यों से मसूरी में आकर पढ़ रहे बच्चे वापस घर लौट गए हैं।

पढ़ें: सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचाव, देहरादून में जिम और स्वीमिंग पूल भी बंद

विदेशी टूरिस्ट और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले पर्यटक स्थलों पर जाने से कतरा रहे हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो लगभग 90 फीसदी बुकिंग कैंसल करा दी गई हैं और लोग कोरोना को लेकर काफी पूछताछ कर रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग हालांकि लोगों की मदद के लिए तत्पर है। ट्वीट कर पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन भी जारी किया गया है।

मजबूरन मसूरी में होटल और रेस्टोरेंट अपने स्टाफ कम कर रहे हैं। पर्यटकों की तादाद कम होने और संस्थान बंद होने के कारण कारोबार मंदा है। उधर, ड्यूटी कर रहे लोग भी मास्क और सैनेटाइजर लेकर ही चल रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...