Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश फिर कोई बड़ा ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
देश-विदेशताज़ा ख़बर

फिर कोई बड़ा ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

pm modi will address the nation at 8pm today

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम ने करीब 11 बजे जैसे ही ट्वीट कर यह जानकारी साझा की, देशभर में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।’

आपको बता दें कि इससे पहले जब पीएम ने राष्ट्र को संबोधित किया तो उन्होंने रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी, जिसका काफी असर हुआ था। लोग घरों से बाहर नहीं निकले और शाम को 5 बजे लोगों ने थाली, घंटी, घंटा बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में समाज की सेवा करने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया था।

हालांकि पिछले 2 दिनों में हालात तेजी से बदले हैं। इस बीच, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। कुछ राज्यों ने लोगों के बात न मानने पर कर्फ्यू की भी घोषणा कर दी है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए संसद का बजट सत्र पहले ही खत्म कर दिया गया और आज 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव भी स्थगित कर दिया।

इन सब हालात के बीच ट्विटर पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि यह सब चर्चाएं हैं, स्पष्ट रूप से 8 बजे रात ही पता चलेगा।

14 घंटे के जनता कर्फ्यू के बाद लोगों की बेपरवाही से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चिंतित है। दरअसल, यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में तेजी से फैलता है। उन्होंने ट्वीट कर भी कहा कि लॉकडाउन को कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपा करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles