Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 26 पहुंचे कोरोना संक्रमित, ‘बैन तबलीगी जमात इन उत्तराखंड’ ट्विटर पर ट्रेंड
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूननैनीताल

उत्तराखंड में 26 पहुंचे कोरोना संक्रमित, ‘बैन तबलीगी जमात इन उत्तराखंड’ ट्विटर पर ट्रेंड

दिल्ली और अन्य शहरों से उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके जमाती प्रशासन के लिए मुसीबत बन गए हैं। पूरे सिस्टम का फोकस इन जमातियों को तलाशने पर है। यही नहीं राज्य में अभी तक के 26 कोरोना संक्रमित मरीजों में 19 जमाती हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण गहराता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में चार और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून के तीन और रामनगर से एक मरीज शामिल है। यह सभी तबलीगी जमात के मरकज से जुड़े हैं। राज्य में चार दिन के अंदर 19 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिन्हें मिलाकर मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से चार लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से जा चुके हैं।

दिल्ली और अन्य शहरों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले जमाती प्रशासन के लिए मुसीबत बन गए हैं। पूरे सिस्टम का फोकस इन जमातियों को तलाशने पर है। यही नहीं राज्य में अभी तक के 26 कोरोना संक्रमित मरीजों में 19 जमाती हैं। कोरोना के चार नए मरीजों में एक नैनीताल के कालाढूंगी और तीन देहरादून के हैं। बताया जाता है कि कालाढूंगी निवासी व्यक्ति पिछले दिनों दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। देहरादून के तीन मरीज अभी तक सुद्धोवाला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। इनमें से एक लक्खीबाग और दो डोईवाला क्षेत्र से हैं। इन्हें भी अब दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सोशल मीडिया पर तब्लीगी जमात के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उत्तराखंड में तबलीगी जमात को प्रतिबंधित करने के लिए #BanTabligiJamatInUttarakhand ट्रेंड कर रहा है। रविवार शाम साढ़े छह बजे तक 12 हजार लोग इस हैशटैग के साथ ट्वीट कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें – कोरोना संक्रमित 5 जमाती मिले, देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट इलाके सील

दरअसल, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में अचानक से तेजी आ गई है। राज्य के कई हिस्सों में तबलीगी जमात के मरकज से हिस्सा लेकर लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। इनमें से कई लोगों को घरों में क्वांटराइन किया गया है। वहीं कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। हालांकि दून अस्पताल में भर्ती जमात के लोगों ने वहां काफी उत्पात मचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए दिन रात काम में जुटे लोगों को सहयोग न करने वालों अथवा कोरोना योद्धाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...