जानवरों में कोरोना! राजाजी पार्क में रेड अलर्ट, कार्बेट में आइसोलेशन सेंटर बने

जानवरों में कोरोना! राजाजी पार्क में रेड अलर्ट, कार्बेट में आइसोलेशन सेंटर बने

कार्बेट पार्क में गश्त करने वाले 17 हाथियों के महावतों के घर आने-जाने और परिजनों से मिलने पर तत्काल रोक लगा दी गई है। पार्क प्रशासन को कोशिश है कि कोरोना वायरस किसी भी तरह से जंगल में न पहुंचने पाए, क्योंकि इससे पूरे पार्क में संक्रमण फैल सकता है।

अमेरिका के न्यूयार्क में एक बाघिन को कोरोना संक्रमण होने के बाद दुनिया भर के वन्यजीव पार्कों में हड़कंप मचा हुआ है। भारत में वन्यजीव पार्कों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क में जहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है, वहीं कॉर्बेट रिजर्व पार्क की बिंजरानी और कालागढ़ रेंज में दो आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। इन जगहों पर पार्क प्रशासन ने पांच क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाए हैं। ये दोनों ही पार्क घनी आबादी वाले इलाकों से सटे हैं, लिहाजा प्रशासन अलर्ट हो गया है।

राजाजी नेशनल पार्क में आबादी क्षेत्र से लगी 30 किलोमीटर की सीमा को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। पार्क प्रशासन नियमित गश्त से यह सुनिश्चित कर रहा है कि आबादी क्षेत्र से लगे किसी भी गांव का कोई भी व्यक्ति, वन गुर्जर, तस्कर, लकड़ी बीनने वाली महिलाएं आदि पार्क में न घुस सके। अधिकारियों के मुताबिक, धोलखंड रेंज के बंदरजूट क्षेत्र में करीब 9.7 किलोमीटर सीमा, चीलावाली रेंज के बनियावाला क्षेत्र में तीन किलोमीटर, बेरीवाड़ा रेंज में टीरा, सैंडली क्षेत्र की 3.5 किलोमीटर सीमा, हरिद्वार रेंज के छिड़क, खड़खड़ी क्षेत्र में दो किलोमीटर सीमा, मोतीचूर रेंज के रायवाला, नेपाली फार्म से लगी 6 किलोमीटर, कांसरो रेंज के झबरावाला, बुग्गावाला क्षेत्र में छह किलोमीटर सीमा को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। दरअसल, इन अति संवेदनशील क्षेत्रों से कई ऐसे गांव की सीमा लगी है, जिनमें जमातियों के आने जाने की संभावना है। ऐसे में पार्क प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च कर सतर्कता भी बरती जा रही है।

यह भी देखें – SPECIAL REPORT …आखिर जंगल से बाहर क्यों आ रहे जानवर ?

कार्बेट पार्क में गश्त करने वाले 17 हाथियों के महावतों के घर आने-जाने और परिजनों से मिलने पर तत्काल रोक लगा दी गई है। यही नहीं हाथियों के लिए बाहर से गन्ने का आपूर्ति भी रोक दी गई है। पार्क प्रशासन को कोशिश है कि कोरोना वायरस किसी भी तरह से जंगल में न पहुंचने पाए, क्योंकि इससे पूरे पार्क में संक्रमण फैल सकता है। ऐहतियात के तौर पर कालागढ़, ढिकाला, बिजरानी, झिरना, लालढांग व हल्दूपड़ाव में हाथियों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। हाथियों के कैंप को पूरी तरह सैनेटाइज किया गया है।

उधर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि देश भर में टाइगर और लेपर्ड को रेस्क्यू करने वाली टीमें एवं मृतक टाइगर तेंदुआ की पोस्टमार्टम करने वाली टीम सतर्क रहें। विश्व में बाघिन में कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। इस घटना को ध्यान में रखते हुए देश भर के कोई भी वन कर्मचारी एवं वन्यजीव चिकित्सक खुद को स्वस्थ रखने के लिए कोरोना की कभी भी अपनी जांच करा सकते हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this