कोटा से घर पहुंचे उत्तराखंड के 411 बच्चे, योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा कर रहे लोग

कोटा से घर पहुंचे उत्तराखंड के 411 बच्चे, योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा कर रहे लोग

कोटा में फंसे सैकड़ों छात्र सही-सलामत उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उनके माता-पिता प्रदेश सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद दे रहे हैं। यूपी की बसों से ही इन्हें भी कोटा से लाया गया है। आपको बता दें कि पिता के वेंटिलेटर पर होने के बाद भी सीएम योगी उन्हें देखने न जा सके, पर कोटा मामले और कोरोना संकट पर लगातार नजर रख रहे थे।

राजस्थान के कोटा शहर पढ़ने के लिए गए छात्र और छात्राएं लाकडॉउन के चलते वहां फंसे हुए थे। बच्चों की परेशानी और अभिभावकों की चिंता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 बसें कोटा भेजीं और बच्चों को सकुशल घर पहुंचाया गया। खास बात यह है कि यूपी सरकार की तरफ से भेजी गई 16 बसों से उत्तराखंड के भी 411 बच्चों को लाया गया। इनमें 145 बच्चे गढ़वाल मंडल और 262 बच्चे कुमाऊं मंडल के हैं। उत्तराखंड के लोग सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बच्चों को कोटा से उनके घर पहुंचाए जाने के दौरान चिकित्सा सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती गई। उत्तराखंड में कोटा से लाए गए बच्चों को पहले ऋषिकेश लाया गया। यहां स्क्रीनिंग के बाद देहरादून के 45 और हरिद्वार के 64 बच्चों को सोमवार शाम उनके घर पहुंचा दिया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को मंगलवार सुबह रवाना किया गया। इससे पहले रात में प्रशासन ने बच्चों को जयराम आश्रम में ठहराया था।

हल्द्वानी पहुंचे कोटा से लाए गए छात्र।

पढ़ें: तीर्थ पुरोहित तिथि बदलने के पक्ष में नहीं, 29 अप्रैल को ही खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

उत्तराखंड के अभिभावकों ने प्रदेश के सपूत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों बच्चे कोटा में फंसे हुए थे। यूपी सरकार ने हालात का संज्ञान लेते हुए रोडवेज बसें रवाना की। इस दौरान उत्तराखंड के अभिभावक भी लगातार सरकार से बच्चों को वापस लाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में त्रिवेंद्र सरकार के प्रयासों से कोटा से यूपी की बसों में प्रदेश के बच्चों की वापसी भी संभव हुई।

पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम रावत

कोटा से बच्चों को मथुरा लाया गया और वहां से यूपी रोडवेज की बसों में सोमवार को उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। ट्रांसफर प्वाइंट पर निगम की 25-25 बसें तैयार रखी गई थीं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैयार थी जिसने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

इन सभी को अब अगले 14 दिनों तक घर पर ही क्वारंटीन रहना होगा। छात्रों ने कहा है कि वे अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं और सरकार के दिशानिर्देशों के तहत क्वारंटीन रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग करेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this