Home देश-विदेश सर्वेः कोरोना से लड़ाई में मोदी दुनिया में सबसे बेस्ट, ट्रंप को मिले माइनस 3 अंक, बिल गेट्स भी हुए मुरीद
देश-विदेशस्पेशल

सर्वेः कोरोना से लड़ाई में मोदी दुनिया में सबसे बेस्ट, ट्रंप को मिले माइनस 3 अंक, बिल गेट्स भी हुए मुरीद

सबसे खास बात है कि तीन वैश्विक ताकतों के नेताओं को इस सर्वे में माइनस रेटिंग दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठवें पायदान पर हैं, उन्हें माइनस 3 अंक दिए गए हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों माइनस 21 और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे माइनस 33 के साथ दसवें पायदान पर हैं।

कोरोना महामारी के दौर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, उसकी सराहना विश्व के कई नेता कर चुके हैं। यहां तक कि भारत दुनिया के कई देशों में कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री और चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से डटा हुआ है।

दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अन्य मुल्कों की तुलना में काफी कम है। यहां स्थिति नियंत्रित नजर आती है। यही वजह है कि डब्लूएचओ समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठन भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई की प्रशंसा कर चुके हैं। दरअसल, मोदी ने कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन का फैसला करने और फिर इसकी मियाद बढ़ाते समय जिस तरह से पूरे देश को अपने भरोसे में लिया उसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।

अब अमेरिका की एक डाटा रिसर्च कंपनी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में दुनियाभर के नेताओं से कही ज्यादा आगे है। कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में दुनियाभर के टॉप 10 प्रभावशाली नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी का नाम शीर्ष पर है। रिसर्चर कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने 1 जनवरी 2020 से लेकर 14 अप्रैल 2020 के बीच में अमेरिका और उससे बाहर का डाटा एकत्र कर यह निष्कर्ष दिया है।

यह भी देखें – उत्तराखंड में कोरोना के रेड जोन देहरादून में चल रहा सबसे बड़ा कम्युनिटी सर्विलांस

टॉप-10 में शामिल हैं ये नेता

 

इस सूची में पीएम मोदी 68 अंकों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर हैं, उन्हें 36 अंक मिले हैं। यानी पीएम मोदी से लगभग आधे। उसके बाद कोरोना संक्रमण से उबर रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का नाम है, उन्हें 35 अंक दिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 26 अंक के साथ चौथे, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूदो 21 अंक के साथ पांचवें, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल 16 अंक के साथ छठे और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो 16 अंक के साथ सातवें पायदान पर हैं। सबसे खास बात है कि तीन वैश्विक ताकतों के नेताओं को इस सर्वे में माइनस रेटिंग दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठवें पायदान पर हैं, उन्हें माइनस 3 अंक दिए गए हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों माइनस 21 और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे माइनस 33 के साथ दसवें पायदान पर हैं।

दरअसल, अमेरिकी डाटा रिसर्चर कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने कोरोना के अमेरिका पर पड़े असर को लेकर एक सर्वे किया। इस तुलनात्मक रिसर्च में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया के अन्य 9 बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों की तुलना की गई है। इस रिसर्च में यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि कोरोना वायरस से निपटने में कौन सा देश और उसके नेता का कैसा काम रहा है। कंपनी ने अपने अध्ययन में पाया कि दुनिया के टॉप 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है।

बिल गेट्स भी हुए मोदी के मुरीद

 

विश्व के सबसे धनी लोगों में शुमार बिल गेट्स ने चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी की जबरदस्त तारीफ की है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा, कोरोना के खिलाफ जंग में आपने और आपकी सरकार ने जिस तरह समय रहते जरूरी कदम उठाए, हम उसकी सराहना करते हैं। भारत ने समय रहते पूरे देश में लॉकडाउन को लागू किया। इसके अलावा हॉटस्पॉट जगह की पहचान की गई और कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले लाखों लोगों को प्रशासन की मदद से होम आइसोलेशन में रखा गया। भारत ने अपनी डिजिटल स्ट्रेंथ का इस लड़ाई में भरपूर इस्तेमाल किया है और मैं इससे काफी खुश हूं। सरकार की तरफ से आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप लांच किया गया है जिसे अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप की मदद से आप यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप जिस एरिया में रह रहे हैं वह कोरोना से कितना सुरक्षित है। सभी भारतीयों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ को आप एक साथ बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। आपकी ऐसी लीडरशिप देखकर अच्छा लग रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...