Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में दूरदर्शन कराएगा 9, 10 और 12वीं की पढ़ाई, बुक सेलर शॉप भी खुलेंगी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में दूरदर्शन कराएगा 9, 10 और 12वीं की पढ़ाई, बुक सेलर शॉप भी खुलेंगी

नए शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य में बुक सेलर शॉप खोलने की भी इजाजत दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को किताबों की होम डिलीवरी कराई जाए। विभाग ने केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश का हवाला दिया है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में तीन मई तक चल रहे लॉकडाउन की वजह से सभी शिक्षण संस्थान बंद है। निजी स्कूलों ने ऑनलाइन माध्यम से नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी है। अब उत्तराखंड में कक्षा 9, 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। दूरदर्शन 24 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण करेगा। इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य में बुक सेलर शॉप खोलने की भी इजाजत दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोशिश यह होनी चाहिए कि बच्चों को किताबों की होम डिलीवरी कराई जाए। विभाग ने केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश का हवाला दिया है।

बुक सेलर शॉप के संदर्भ में जारी आदेश

 

 

 

उधर, दूरदर्शन के जरिये पढ़ाई कराने की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के सचिव विद्यालय शिक्षा, आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है, इसी के दृष्टिगत कक्षा 9, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को जरूर उसकी जानकारी दें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...