देश में अब लॉकडाउन-3 शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंचाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। इन सबके बीच कई लोगों के मन में कई तरह के भ्रम और सवाल जन्म ले रहे हैं। कोरोना संकट और अलग-अलग जगह फंसे लोगों को लेकर आपकी हर शंका का समाधान करने के लिए ‘हिल-मेल’ के ‘ई-रैबार’ के आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड के डीजी (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार लाइव होंगे।
शाम 6 से 7 बजे के इस लाइव शो में डीजी (मेडिकल सर्विस) वायुसेना, एयर मार्शल एमएस बुटोला भी जुड़ेंगे। ऐसे में कोरोना, लॉकडाउन, घर वापसी और क्वारंटीन से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप हिल-मेल के किसी भी प्लेटफॉर्म पर पूछ सकते हैं।
Facebook – https://www.facebook.com/hillmailindia/
Youtube – https://www.youtube.com/user/hillmailmission
Twitter – https://twitter.com/hillmailIndia
Website – https://hillmail.in/
जी हां, ‘ई-रैबार’ हिल मेल के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब और वेबसाइट पर एक साथ लाइव प्रसारित होता है। अगर आप अपना सवाल हमें ईमेल करना चाहते हैं तो guestcolumn.hillmail@gmail.com पर शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।
अगर आप लॉकडाउन के चलते फंसे हैं कहीं…
या कोरोना संक्रमण को लेकर मन में है कोई सवाल,
…तो जुड़े हिल-मेल के खास शो ई-रैबार से…
4 मई 2020 शाम 6 बजे से हिल-मेल के सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर https://t.co/BMGl8KZzvUhttps://t.co/RN1Pnn4vXrhttps://t.co/mJui2lQA6D pic.twitter.com/NGNbq3bw5K— Hill Mail (@hillmailtv) May 3, 2020
रविवार का ई-रैबार देखने के लिए नीचे क्लिक करें…


Useful programme launched giving recognition to eminent n intellectuals of our Uttarakhand