Friday , 4 September 2026
Home एक्सक्लूसिव देश भर में फंसे उत्तराखंडियों के लिए Hill-Mail की पहल, सूबे के टॉप पुलिस अधिकारी से पूछिए सवाल…
एक्सक्लूसिव

देश भर में फंसे उत्तराखंडियों के लिए Hill-Mail की पहल, सूबे के टॉप पुलिस अधिकारी से पूछिए सवाल…

देश में अब लॉकडाउन-3 शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंचाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। इन सबके बीच कई लोगों के मन में कई तरह के भ्रम और सवाल जन्म ले रहे हैं। कोरोना संकट और अलग-अलग जगह फंसे लोगों को लेकर आपकी हर शंका का समाधान करने के लिए ‘हिल-मेल’ के ‘ई-रैबार’ के आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड के डीजी (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार लाइव होंगे।

शाम 6 से 7 बजे के इस लाइव शो में डीजी (मेडिकल सर्विस) वायुसेना, एयर मार्शल एमएस बुटोला भी जुड़ेंगे। ऐसे में कोरोना, लॉकडाउन, घर वापसी और क्वारंटीन से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप हिल-मेल के किसी भी प्लेटफॉर्म पर पूछ सकते हैं।

Facebook – https://www.facebook.com/hillmailindia/

 

जी हां, ‘ई-रैबार’ हिल मेल के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब और वेबसाइट पर एक साथ लाइव प्रसारित होता है। अगर आप अपना सवाल हमें ईमेल करना चाहते हैं तो guestcolumn.hillmail@gmail.com पर शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।

रविवार का ई-रैबार देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • Useful programme launched giving recognition to eminent n intellectuals of our Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles