Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग कोरोना काल में केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने को लेकर DM ने बताई सच्चाई
रुद्रप्रयागउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना काल में केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने को लेकर DM ने बताई सच्चाई

आठ जून को केदारनाथ धाम की यात्रा के संचालन को लेकर सरकार द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इसको लेकर हर तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यात्रा को लेकर लिए जाने वाले निर्णय से सभी को अवगत करा दिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी निर्णय के अनुरूप ही जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समस्त तीर्थयात्रियों को सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत चारधाम यात्रा आदेशों के अनुरूप ही अनुपालन करें। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यदि कोई भी व्यक्ति धाम की यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें- उत्तराखंड में गर्म हो रहे पहाड़, समझिए कैसी है ये नई टेंशन

उधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी तीर्थजन नियमों का अनुकरण करें। एसपी नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ व्यक्तियों द्वारा सोनप्रयाग से धाम में जाने की बात कही गई थी जिन्हें सोनप्रयाग थाने द्वारा सरकारी गाइडलाइन के विषय में बताने पर वे व्यक्ति वापस चले गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में सभी नियम व आदेशों का अनुपालन करें अन्यथा दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...