Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में दोपहर तक कोरोना के 101 नए मामले आए सामने, 803 एक्टिव केस
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में दोपहर तक कोरोना के 101 नए मामले आए सामने, 803 एक्टिव केस

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार दोपहर तक राज्य में कोरोना के 101 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2278 पहुंच गई है। हालांकि इस समय एक्टिव केस 803 ही हैं। 1433 लोग इस महामारी से रिकवर हो चुके हैं।

Image

 

सबसे ज्यादा 33 मामले देहरादून में सामने आए हैं। वहीं टिहरी गढ़वाल में 24, उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर में 12-12, अल्मोड़ा में 6, चमोली में 7, रुद्रप्रयाग में 4, हरिद्वार में 1 और पौड़ी में 2 मामले सामने आए हैं। बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में शनिवार को कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।

उत्तराखंड में कोरोना के जिलेवार मामले

देहरादून
599
नैनीताल
361
टिहरी
370
हरिद्वार
255
ऊधमसिंह नगर
137
पौड़ी
95
अल्मोड़ा
132
पिथौरागढ़
64
चमोली
54
उत्तरकाशी
53
बागेश्वर
54
चंपावत
48
रुद्रप्रयाग
56

एक समान रफ्तार से बढ़ रहे मामले

राज्य में पिछले पांच दिन के कोरोना केसों पर नजर डालें तो 15 जून को 26, 16 जून को 97, 17 जून को 81, 18 जून को 80 और 19 जून को 92 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य महानिदेशालय के मुताबिक, प्रत्येक दस लाख पर टेस्ट की दर 4412.96 है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...