4502 गांव, 3.58 लाख पेयजल कनेक्शन…. जिले में बनेगा हर गांव का ऐक्शन प्लान

4502 गांव, 3.58 लाख पेयजल कनेक्शन…. जिले में बनेगा हर गांव का ऐक्शन प्लान

जल ही जीवन है। हर घर को पानी की जरूरत है, ऐसे में केंद्र सरकार की पहल पर पूरे देश में महामिशन चलाया जा रहा है। उत्तराखंड में इस साल की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। हर गांव का अपना ऐक्शन प्लान बनेगा… आइए जानते हैं विस्तार से

उत्तराखंड की अगर चुनौतियों की बात करें तो पानी का संकट प्रमुख रूप से सामने आता है। हर घर को नल का पानी मिलना सरकार की प्राथमिकता में है। अब केंद्र सरकार द्वारा इस साल की कार्ययोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद जल जीवन मिशन पर काम तेज हो गया है। दरअसल, ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ग्रामीण इलाकों में योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जिलों की है।

जिले स्तर पर ही हर गांव का ऐक्शन प्लान बनेगा। इसके साथ ही गांवों में काम करने के लिए 140 गैरसरकारी संस्थाओं का चयन भी किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी जिलों को तय समय के भीतर लक्ष्य हासिल करने के मद्देनजर तेजी से जुटने को कहा गया है।

पढ़ें – वाह! उत्तराखंड में गरीबों के एक रुपये में पानी का कनेक्शन देगी सरकार

उत्तराखंड सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत भेजी गई चालू वित्तीय वर्ष की 1565 करोड़ की कार्ययोजना को केंद्र सरकार ने हाल में मंजूरी दी। इसके तहत इस साल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 4502 गांवों में ग्रामीणों को 3.58 लाख पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ें- फेसबुक से चुरा रहे थे आपकी जानकारी, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 25 ऐप

प्रत्येक गांव का ऐक्शन प्लान बनना है और मिशन के तहत गांवों में एनजीओ के माध्यम से कार्य होना है। किस गांव में कौन एनजीओ कार्य करेगा, इसका निर्धारण भी जिलों से ही किया जाएगा।

चमोली जिले की बात करें तो हर गांव को इसी साल नल से जोड़ा जाना है। योजना में डीएम की अध्यक्षता में गठित होने वाली समितियों को सशक्त बनाया गया है। इसमें गांवों में प्रत्येक घर को नल से जल मुहैया कराने के मद्देनजर लिए हर गांव में ग्राम स्वच्छता एवं पेयजल समितियों का गठन होना है।

पढ़ें- सतपाल महाराज ने चीन के राष्ट्रपति को क्यों भेजी रामायण

इसके साथ ही अगले वर्ष की कार्ययोजना के प्रस्ताव जिलों से ही आने हैं। फिर मार्च तक हर हाल में राज्य स्तर से कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाना है। पेयजल कनेक्शन साल 2020-21 के लिए 3.58 लाख, 2021-22 के लिए 4.90 लाख, साल 2022-23 के लिए 2.14 लाख, साल 2023-24 के लिए 1.81 लाख कनेक्शन का लक्ष्य है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this