अनिल बलूनी, प्रियंका गांधी… चाय-पानी, झंगोरे की खीर और कचमोली की एंट्री!

अनिल बलूनी, प्रियंका गांधी… चाय-पानी, झंगोरे की खीर और कचमोली की एंट्री!

प्रियंका गांधी सरकारी आवास खाली कर रही हैं। एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका इस आवास की पात्रता नहीं रखती हैं। अब उनका आवास उत्तराखंड के चर्चित नेता और बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को मिला है। दोनों के बीच न्योते को लेकर क्या संवाद हुआ। पढ़िए आगे…

सियासी लोगों के चाय-पानी में भी अलग बात होती है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बंगला 35, लोदी स्टेट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित हुआ है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रियंका इस बंगले को 31 जुलाई को खाली करने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने शायद घर से रूबरू कराने के लिए विरोधी पार्टी भाजपा के नेता अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया। चाय के न्योते का धन्यवाद देते हुए बलूनी ने उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन खिलाने का न्योता दे डाला।

सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों और आम लोगों ने भी खूब चटकारे लिए। दरअसल, राज्यसभा सांसद ने प्रियंका को भेजी चिट्ठी में उत्तराखंडी व्यंजन जैसे मंडुवे की रोटी, झंगोरे का रायता, भट्ट की चुठकनी का जिक्र किया है। वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की तो वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने लिखा, ‘कचमोली नहीं है क्या?’

एक यूजर ने तो यह भी पूछ लिया कि झंगोरे की खीर किस चीज से बनती है तो दूसरे यूजर ने बताया कि झंगोरे से, यह पहाड़ी अनाज है। हालांकि कुछ लोगों ने चाय-खाने के न्योतों का यह कहकर स्वागत भी किया कि विरोध विचारों से हो सकता है, व्यक्तित्व से नहीं। बहुत अच्छा है।

अब जानिए प्रियंका ने ट्विटर पर क्या लिखा…

बलूनी की चिट्ठी में क्या था…

अनिल बलूनी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा जी, आपका पत्र मिला, आभारी हूं। शायद आपको संज्ञान में नहीं होगा कि मैं कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटा हूं और चिकित्सकों का मानना है कि अभी मुझे कुछ और समय घर पर ही आइसोलेशन में रहना चाहिए।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आपने मुझे चाय पर आमंत्रित किया, इसके लिए आपका धन्यवाद। मैं 35 लोदी एस्टेट जाने के उपरांत आपको सपरिवार भोजन पर आमंत्रित करता हूं, जिससे आपको मेरे उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, पहाड़ी रायता, भट्ट की चुठकनी का रसास्वादन मिलेगा, आपका पुनः आभार आपने मुझे आमंत्रित किया।’

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this